फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gurugram in volleyball and Patheda's team won in Kabaddi

Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबाॅल में गुरुग्राम व कबड्डी में पाथेड़ा की टीम रही विजेता

Thu, 09 Mar 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 09 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Gurugram in volleyball and Patheda's team won in Kabaddi
गांव मालड़ा में आयोजित मेले में पहलवानों का हाथ मिलवाते विधायक राव दान सिंह।
महेंद्रगढ़। दुल्हेंडी पर्व पर गांव मालड़ा स्थित बाबा सदाराम व बाबा खेमचंद दास का वार्षिक मेला धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं द्वारा मध्य रात्रि से ही बाबा की समाधि स्थल पर दही व शक्कर का प्रसाद चढ़ाया गया। ब्रह्मचारी प्रदीप कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में हवन कराया गया।
विज्ञापन

बाबा सदाराम सेवा मंडल के सदस्य सुजान मालड़ा व खेल कमेटी सदस्य कप्तान सिंह ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा बाबा की समाधि स्थल प्रसाद चढ़ाने का सिलसिला शुरू हुआ। सुबह 10 बजे भंडारा शुरू किया जो दिनभर चलता रहा। वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वर्णकार संघ के प्रधान लक्खीराम सोनी द्वारा किया। उन्होंने अपने निजी कोष से 21 हजार रुपये कमेटी को दिए। वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में गुरुग्राम की टीम मकड़ाना की टीम को हराकर विजेता बनी। विजेता को 21 हजार व उप विजेता को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक द्वारा किया गया। 52 किलो भार वर्ग में पाथेड़ा की टीम ने रिडवाना को हराया। ओपन कबड्डी में अंकित मंदौला ने विकास मंदौला की टीम को हराया। सुरेंद्र कौशिक ने कमेटी को 21 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया। बुजुर्गों की दौड़ में महावीर फरटरिया प्रथम, रामनिवास गुडाना द्वितीय स्थान पर रहे। कमेटी की ओर से विजेता को 1500 व उप विजेता को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

21 हजार रुपये की कुश्ती का दंगल अनिल बाघोत के नाम रहा जिन्होंने रोचक मुकाबले में कालू पहलवान को हराया। विजेता को 21 हजार का नकद पुरस्कार सरपंच डॉ. पवन कुमार व सरपंच विजय सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। कुश्ती दंगल का शुभारंभ महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह ने किया। उन्होंने अपने निजी कोष से कमेटी को 51 हजार रुपये का चैक भेंट किया। मेले में महाश्य होशियार सिंह व उनकी पार्टी द्वारा बाबा की महिमा का गुणगान किया गया। पारितोषिक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सुंडाराम ट्रस्ट के प्रधान संदीप मालड़ा की गैर मौजूदगी में उनके पिता सेवानिवृत्त सुबेदार अभय सिंह यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने अपने निजी कोष से कमेटी को 31 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया। मंदिर कमेटी के सदस्यों मास्टर राजसिंह, सुबेदार सुमेर सिंह, धर्मपाल, राजेंद्र सिंह बाबूजी, थानेदार बहादुर सिंह, राजू शर्मा, जगदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed