फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   GST team searches the records of 4 firms in Ateli

जीएसटी टीम ने अटेली में 4 फर्मों का रिकॉर्ड खंगाला

Thu, 17 Feb 2022 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
GST team searches the records of 4 firms in Ateli
अटेली अनाज मंडी में एक फर्म में दस्तावेजों की जांच करती जीएसटी टीम। संवाद - फोटो : Narnol
अटेली अनाज मंडी में 4 फर्मो द्वारा जीएसटी की बड़े स्तर पर चोरी करने की शिकायत पर सेल टैक्स व जीएसटी की टीम ने छापा मारा। टीम ने दोनों फर्मों पर जाकर गहनता से जांच की। जीएसटी टीम फरीदाबाद से जांच के लिए पहुंची। इससे पहले इन फर्मों पर किसी की शिकायत पर अक्तूबर में मार्केट कमेटी की पंचकूला टीम ने भी रेड मारी थी। इस कार्रवाई के दौरान जीएसटी निरीक्षण टीम ने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह करीब 11 बजे जीएसटी टीम अधिकारियों ने अटेली अनाज मंडी पहुंचकर 4 फर्मों के जीएसटी रिकॉर्ड की जांच की। यह कार्रवाई जीएसटी के अधिकारी अजय कुमार कुंडू की अगुवाई में की गई। टीम ने ई-बिल, खरीद, बिक्री का स्टॉक रजिस्टर के अलावा दूसरे रिकॉर्ड की गहनता से जांच की। अनाज मंडी में फसल की खरीद पर 1 प्रतिशत मार्केट फीस ली जाती है। वही सरसों की खरीद व बिक्री पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगती है। इन फर्मो पर जीएसटी की चोरी की शिकायत पर फरीदाबाद से आई टीम ने छपा मारा। टीम ने इस कार्रवाई की कोई भी जानकारी मीडिया से नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed