फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Grandson killed his grandfather with an axe over a land dispute

90 साल के बुजुर्ग की हत्या: पोते ने कुल्हाड़ी से दादा को उतारा मौत के घाट, जमीन की रजिस्ट्री का था मामला

Sun, 27 Apr 2025 12:20 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 12:20 AM IST
सार

जमीन की पक्की रजिस्ट्री के चक्कर में पोते ने कुल्हाड़ी से की दादा की हत्या कर दी। शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर परिवार की पंचायत हुई थी। पंचायत में ऋण की 3.18 लाख की राशि जमा करवाने पर सहमति बनी थी। 

विज्ञापन
Grandson killed his grandfather with an axe over a land dispute
90 साल के बुजुर्ग की पोते ने की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच एकड़ जमीन की पक्की रजिस्ट्री कराने के चक्कर में 90 वर्षीय दयानंद की उनके ही पोते नरेंद्र ने कुल्हाड़ी से चार बार वार करके हत्या कर दी। शोर सुनकर मृतक का छोटा बेटा विनोद वारदात के समय मौके पर पहुंचा तो आरोपी नरेंद्र ने उसपर भी कुल्हाड़ी से हमला करने का प्रयास किया। घटना कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुई। पुलिस ने नरेंद्र को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और एक दिन के रिमांड पर लिया है। हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

विज्ञापन


परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2004 में दयानंद ने अपने पांच बेटों के बीच पांच एकड़ जमीन का पारिवारिक सहमति से बंटवारा कर दिया था, लेकिन इस जमीन की पक्की रजिस्ट्री में दो बैंकों से लिया गया 3.18 लाख रुपये का ऋण बाधा बना हुआ था। मृतक दयानंद के परिवार की शुक्रवार को पारिवारिक पंचायत हुई थी। इसमें मुद्दा उठा कि आरोपी के पिता सुरेंद्र का परिवार बंटवारे के बावजूद करीब दो कनाल भूमि अधिक जोत रहा है, परिवार के सदस्य इस बात से असहमत थे। यही विवाद की मुख्य वजह भी थी, लेकिन शुक्रवार को परिवार की इस बात पर सहमति बनी थी कि बैंकों का ऋण चुकाने के बाद नियमानुसार समान रूप से पांच एकड़ भूमि का बंटवारा कर इसकी रजिस्ट्री भी करा दी जाएगी, लेकिन आरोपी 43 वर्षीय नरेंद्र इस पारिवारिक पंचायत में नाराज था।
विज्ञापन




शाम करीब 7 बजे उसने अपने दादा दयानंद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। था। हालांकि मृतक दयानंद के छोटे बेटे विनोद का आरोप है कि आरोपी नरेंद्र ने जब दादा की हत्या की तो वह नशे में था। हमले के दौरान दयानंद को सिर पर वार किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed