फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   grain plot subsidy gov

मूंग की खेती से बढ़ती है जमीन की उर्वरा शक्ति

Tue, 22 Jun 2021 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
grain plot subsidy gov
दक्षिणी हरियाणा में खरीफ मौसम में बाजरे की फसल सबसे अधिक लगाई जाती है। राज्य सरकार चाहती है कि यहां के किसान बाजरा की बजाए दलहन की फसलों को अपनाएं। इससे एक तरफ जहां किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी वहीं देश में दाल की उपलब्धता भी बढ़ेगी। इसके लिए सरकार मूंग के प्रदर्शन प्लॉट पर अनुदान देगी।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि मूंग की फसल लगाने से जमीन की उर्वरा शक्ति में बढ़ोतरी होती है। किसानों को लगातार एक ही तरह की खेती अपने खेत में नहीं करनी चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न्न योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से कृषि विभाग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (दलहन) स्कीम के तहत खरीफ 2021 में जिले के किसानों को मूंग के प्रदर्शन प्लॉट पर अनुदान देगा। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल एग्री हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर मूंग की फसल पर प्रदर्शन प्लॉट के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में सामान्य श्रेणी के लिए 500 एकड़ व अनुसूचित जाति के लिए 125 एकड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें किसानों को 3600 रुपये प्रति एकड़ प्रदर्शन प्लॉट पर अनुदान दिया जाएगा। किसान को मूंग का बीज सरकारी दुकान से ही लेना अनिवार्य है। इसके अलावा किसान को मूंग के बीज जो की 10 वर्ष पुरानी किस्म न हो उस पर भी 2 हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा। इसमें जिले को 400 एकड़ सामान्य श्रेणी के लिए व 100 एकड़ अनुसूचित जाति के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस स्कीम के तहत किसान कम से कम एक एकड़ व अधिक से अधिक 2.5 एकड़ पर अनुदान ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इनमें 20 प्रतिशत लाभ अनुसूचित जाति महिला किसान तथा लघु एवं सीमांत किसानों के लिए उपलब्ध है। इस संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए किसान अपने खंड कृषि अधिकारी कार्यालय में जाकर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed