फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government should withdraw Agneepath scheme: Rao Narendra Singh

अग्निपथ योजना को वापस ले सरकार : राव नरेंद्र सिंह

Tue, 28 Jun 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Government should withdraw Agneepath scheme: Rao Narendra Singh
नारनौल। लघु सचिवालय में अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में 10 बजे से 1 बजे तक सत्याग्रह किया गया। जिसमें महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल व प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण राव के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया ।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि इस योजना का सीधा असर किसान परिवारों पर पड़ेगा। फौजी बनने का मतलब था 15 से 20 साल की नौकरी फिर जीवन भर मान सम्मान व पेंशन, लेकिन अग्निपथ योजना ने सब छीनने का काम किया है। वन रैंक वन पेंशन का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा सरकार ने नो रैंक नो पेंशन स्किम लागू कर दी है। अग्निपथ योजना में हर साल लगभग 50 हजार जवानों की भर्ती होगी और वह भी केवल 4 साल के लिए, उसके बाद उनमें से लगभग 12 हजार अग्निवीरों को स्थायी नौकरी दी जाएगी। अगर इसी आंकड़े पर चले तो आज से 15 साल बाद फौज की कुल संख्या घटकर करीबन 4 से 5 लाख रह जाएगी। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार अग्निवीरों को पक्की नौकरी देने का वादा करके झूठे सपने दिखा रही है। सरकार की नीतियों के चलते आज हरियाणा बेरोजगारी के मामले में देश में नंबर 1 पर है। आंकड़ों के अनुसार अब तक करीब 29 हजार पूर्व सैनिकों ने नौकरी के लिए आवेदन किया, जबकि सरकार ने 543 को ही नौकरी दी है। यानी सरकार सिर्फ 1.8 प्रतिशत पूर्व सैनिकों को ही नौकरी दे पाई है। ऐसे में 4 साल के बाद सेना से वापस आने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को कैसे नौकरी दे पाएगी। इस अवसर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने सरकार से अग्निपथ योजना को तुरंत वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव, भूप सिंह, जसवंत भाटी, सतपाल दहिया, चंद्र प्रकाश एडवोकेट, विजय शर्मा, राज बडेसरा, आचार्य सूबे सिंह, महेश सोडा, सुमित एडवोकेट, ओमप्रकाश मांडैया, विपिन कुमार व अजित यादव मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र के कई पूर्व सैनिक, पूर्व सरपंच, पंच, पार्षद, नंबरदार आदि ने सत्याग्रह का हिस्सा बन योजना के प्रति अपना विरोध दर्ज किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed