फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government Model Sanskriti Schools also achieved excellent results.

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों का भी रहा शानदार रिजल्ट

Fri, 17 Apr 2026 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Government Model Sanskriti Schools also achieved excellent results.
फोटो नंबर-11खुशी व्यक्त करते मॉडल स्कूल धौलेड़ा के विद्यार्थी। स्रोत-संस्थान
नारनौल। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। भूमिका ने 600 में से 517 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। योगेश 510 अंकों के साथ दूसरे और प्रियांशी 494 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

वहीं, हेमंत ने अंग्रेजी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। विद्यालय में परिणाम के बाद खुशी का माहौल रहा। प्राचार्या प्रोमिला यादव ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

धौलेड़ा मॉडल स्कूल में खुशी की लहर
10वीं के परीक्षा परिणामों में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौलेड़ा की छात्रा आकांक्षा ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। रिपुल शर्मा ने 89.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व पिंकी कुमारी ने 89 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की प्राचार्या अनिता दहिया ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षक वर्ग को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। डॉ. पंकज गौड़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी उचित दिशा और निरंतर प्रयास से उच्च मुकाम हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed