फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government is providing 24 hours electricity in more than six thousand villages of the state: Om Prakash Yadav

सरकार राज्य के छह हजार से अधिक गांवों में 24 घंटे बिजली दे रही : ओम प्रकाश यादव

Mon, 25 Jul 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Government is providing 24 hours electricity in more than six thousand villages of the state: Om Prakash Yadav
प्रदेश में बिजली के क्षेत्र में सात वर्ष में अभूतपूर्व तरक्की की है। आज प्रदेश में सरप्लस बिजली उपलब्ध है। यही कारण है कि हम राज्य के छह हजार गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने में सफल हुए हैं। जिले में 354 गांव में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। यह बात सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय सेका में बिजली निगम द्वारा आयोजित उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर कही।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि बिजली किसी भी राष्ट्र के विकास की धूरी होती है। औद्योगीकरण तथा विकास बिजली से ही संभव है। सरकार प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है। पिछले 7 साल में सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए दो बार बिजली की दरों में कटौती की है। जिले में 33 केवी के 51 सबस्टेशन है तथा 33 केवी के 50 फीडर हैं। वहीं 220 केवी के तीन सबस्टेशन तथा 440 केवी का एक सबस्टेशन चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश में लगभग ढाई लाख मेगावाट बिजली उपलब्ध थी आज चार लाख मेगावाट बिजली देश में उपलब्ध है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में अनेक नए पावर हाउस बनाए गए हैं तथा बिजली की नई लाइनें बिछाई गई है। राज्यमंत्री ने गांव के पार्क में पौधरोपण किया तथा सभी ग्रामीणों को तुलसी का पौधा वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी एलईडी के माध्यम से बिजली क्षेत्र में देश व प्रदेश में हुए कार्यों पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता अनुपम कटारिया, जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन नितिन भार्गव बीडीपीओ प्रमोद, एक्सईएन महेंद्रगढ़ सत्तार खान व जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed