फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government is giving 50 to 70 percent subsidy per acre for planting gardens.

Mahendragarh-Narnaul News: बाग लगाने के लिए सरकार दे रही प्रति एकड़ 50 से 70 फीसदी अनुदान

Wed, 03 Jul 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 03 Jul 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Government is giving 50 to 70 percent subsidy per acre for planting gardens.
नारनौल। हरियाणा सरकार परंपरागत खेती में बढ़ते जोखिम व लागत को देखते हुए अब नए बाग लगाने पर किसानों को प्रति एकड़ 50 से 70 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है। जिला के किसान बागवानी विभाग की इस योजना का फायदा उठाते हुए आर्थिक तौर पर मजबूत बन सकते हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए जिला उद्यान अधिकारी प्रेम यादव ने बताया कि इस जिला की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए बाग लगवाना सबसे फायदे का सौदा है। उन्होंने बताया कि बेर के बाग के लिए सामान्य दूरी 6 गुना 7 मीटर होनी चाहिए। इसमें प्रति एकड़ लगभग 95 पौधे लगाएं जाते हैं। इस पर 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। सघन बागों के लिए 6 गुना 6 मीटर व इससे कम दूरी वाले बागों अमरूद, नींबू वर्गीय आदि फलों के लिए प्रति एकड़ 110 पौधे लगाएं जाते हैं। इसके लिए 43 हजार रुपए का अनुदान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टिशू कल्चर खजूर 8 गुना 8 मीटर प्रति एकड़ लगभग 63 पौधे लगाएं जाते हैं। इसके लिए 2 लाख प्रति एकड़ के हिसाब से 70 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है।
विज्ञापन


बाग से संबंधित जानकारी के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं फोन


जिला उद्यान अधिकारी प्रेम यादव ने बताया कि खंड नारनौल व सीहमा के किसान 9579600685 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं। इसी प्रकार खंड अटेली व कनीना के किसान 9518121395, महेंद्रगढ़ व सतनाली के किसान 9660959092 तथा खंड नांगल चौधरी व निजामपुर के किसान मोबाइल नंबर 8840827582 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed