फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government gave opportunity to farmers for e-KYC

ई-केवाईसी के लिए किसानों को सरकार ने दिया मौका

Sun, 14 Aug 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Government gave opportunity to farmers for e-KYC
नारनौल। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए सभी किसान अपना जल्द ई-केवाईसी करवा लें। जो किसान ई-केवाईसी नहीं करवाएगा उसको आगामी किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं मिलेगी। ये बातें कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक डॉ. हरदीप सिंह ने रविवार को कृषि विभाग के मीटिंग हॉल में आयोजित अधिकारियों की बैठक में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में लगभग एक लाख लाभार्थी हैं जिसमें से अभी तक 81 हजार 706 ने अपना ई-केवाईसी करवा लिया है। जिला के कुल 81 फीसदी किसानों ने अपना ई-केवाईसी करवाया है। अभी भी जिला में 19421 किसानों ने ईकेवाईसी नहीं करवाया है। अगर यह किसान अपना ईकेवाईसी नहीं करवाएंगे तो इन्हें आगामी किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं मिलेगी और वे इस योजना से सदा के लिए बाहर हो जाएंगे। इस योजना के लिए 31 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी लेकिन सरकार ने किसानों को एक और मौका दिया है।
विज्ञापन

महानिदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को इस बारे में जागरूक करें और उन्हें बताएं कि अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर करवाएं अथवा स्वयं पीएम किसान की वेबसाइट पर जाकर अपना ई-केवाईसी करें। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थियों को किसान सम्मान निधि का लाभ देने के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। इस सिस्टम से अपात्र लोग इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। सरकार का मकसद है कि कोई भी पात्र किसान इस योजना से न छूट पाए। सिस्टम में सौ फीसदी पारदर्शिता के लिए यह कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मेरी फसल मेरा ब्यौरा की समीक्षा करते हुए बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में खरीफ सीजन की फसल की सरकारी बिक्री के लिए 66.38 फ़ीसदी क्षेत्र पंजीकृत हो चुका है। उन्होंने इस लक्ष्य को 75 फीसदी तक ले जाने के निर्देश दिए हैं। इस बैठक में डॉ. हरपाल सिंह, डॉ. संजय यादव, डॉ. अजय कुमार, डॉ. योगेश व डॉ. बलराम यादव के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed