{"_id":"6a36d44e847f82d81403a38f","slug":"government-college-and-womens-college-get-new-principals-narnol-news-c-196-1-nnl1003-141526-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय व महिला महाविद्यालय को मिले नए प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय व महिला महाविद्यालय को मिले नए प्राचार्य
विज्ञापन
नारनौल। उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के कई राजकीय महाविद्यालयों में एसोसिएट प्रोफेसरों को पदोन्नत कर प्राचार्य (ग्रुप-ए) के पद पर नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। इसी क्रम में अब राजकीय महाविद्यालय और राजकीय महिला महाविद्यालय को नए स्थाई प्राचार्य मिल गए हैं।
पहले राजकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर राजबीर सिंह प्राचार्य थे जो दूसरे जिले का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे और 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके स्थान पर डॉ. कृष्ण कुमार को पदोन्नत कर प्राचार्य का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय में डॉ. आरपी सिंह कार्यवाहक प्राचार्य थे जिनकी जगह अब डॉ. अमित चौधरी को प्राचार्य बनाया गया है।
इसी बीच राजकीय महाविद्यालय नारनौल में बीएससी फिजिकल साइंस (इलेक्ट्रॉनिक्स) में 40 अतिरिक्त सीटें स्वीकृत की गई हैं। नोडल अधिकारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि इससे छात्रों को तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।