{"_id":"6aeb79522efa94fa5d0d531b","slug":"goshala-road-will-be-constructed-in-february-relief-will-be-provided-after-diwali-by-filling-the-potholes-narnol-news-c-203-1-sroh1011-131589-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गोशाला रोड का निर्माण फरवरी में होगा, दिवाली बाद गड्ढे भरकर मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गोशाला रोड का निर्माण फरवरी में होगा, दिवाली बाद गड्ढे भरकर मिलेगी राहत
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- गोशाला रोड बदहाल अवस्था में--ंसवाद
महेंद्रगढ़। शहर के गोशाला रोड पर सफर करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से खराब पड़ी इस सड़क का निर्माण फरवरी माह में करवाया जाएगा। इससे पहले दिवाली के बाद माता मसानी मंदिर से रेलवे फाटक तक सड़क को अस्थायी रूप से ठीक किया जाएगा। इसके लिए सड़क के गड्ढों और नालों के आसपास रोडियां डालकर रास्ते को समतल करवाया जाएगा।
ललित जोशी, दिनेश मास्टर और सांवत सैनी ने बताया कि गोशाला रोड की हालत पिछले तीन साल से खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। दिनभर वाहनों की आवाजाही से धूल उड़ती रहती है।
इसका असर आसपास रहने वाले लोगों और दुकानदारों पर पड़ रहा है। धूल के कारण घरों और दुकानों में मिट्टी जम जाती है। वहीं, लोगों को खांसी और सांस लेने में परेशानी का डर भी बना रहता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गोशाला रोड शहर का प्रमुख मार्ग है। इस रास्ते से रोजाना पांच हजार से अधिक लोग गुजरते हैं। सड़क खराब होने से दुकानदारों के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। लोगों को उम्मीद है कि अस्थायी मरम्मत से उन्हें जल्द राहत मिलेगी।
वर्जन:
दिवाली के बाद नालों का काम करवाया जाएगा। साथ ही सड़क को रोडियां डालकर समतल किया जाएगा। ग्रेप-2 लागू होने के कारण सड़क का निर्माण फरवरी माह में करवाया जाएगा।-अनिल, जेई, लोक निर्माण विभाग, महेंद्रगढ़।