{"_id":"65c474c4dfb31b20f00464df","slug":"goods-worth-lakhs-of-rupees-stolen-from-neemrana-transmission-line-store-in-sikar-by-breaking-wall-in-narnaul-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: दीवार तोड़कर सीकर से नीमराना ट्रांसमिशन लाइन स्टोर से लाखों रुपये का सामान चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: दीवार तोड़कर सीकर से नीमराना ट्रांसमिशन लाइन स्टोर से लाखों रुपये का सामान चोरी, केस दर्ज
Thu, 08 Feb 2024 11:59 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:59 AM IST
सार
गार्ड सूबेदार यादव को चोरी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह रात को खाना खाकर सो गया। वह सुबह स्टोर के अंदर गया तो सामान चोरी होने के बारे में पता चला। चोरों ने एजीएस सस्पेंशन अर्माेआवर रॉड 104 बंडल, एजीएस प्राटेक्शन रॉड 204 बंडल, अल्लू डेडेंड 15 एनओएस, योके प्लेट, स्टील डीएडेंड सहित काफी मात्रा में सामान चोरी हुआ।
विज्ञापन
नीमराना ट्रांसमिशन लाइन स्टोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव बुढ़वाल में 400 किलोवाट लाइन सीकर से नीमराना ट्रांसमिशन लाइन स्टोर से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। चोरों ने रात को दीवार को तोड़कर सामान चोरी किया है। कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
पुलिस शिकायत में केईसी इंटरनेशनल सब स्टोर बुढवाल में तैनात स्टोर कीपर ने राजपाल ने बताया कि 400 किलोवाट लाइन सीकर से नीमराना ट्रांसमिशन लाइन स्टोर का बुढवाल में एनएच 148 मार्ग पर केईसी इंटरनेशनल का सब स्टोर बना रखा है। इस दौरान कर्मचारी खाना खाकर सो गए।
विज्ञापन
जिसके बाद चोरी स्टोर कीपर राजपाल ने चोरी की वारदात के बारे में गार्ड सूबेदार यादव को चोरी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह रात को खाना खाकर सो गया। वह सुबह स्टोर के अंदर गया तो सामान चोरी होने के बारे में पता चला। चोरों ने एजीएस सस्पेंशन अर्माेआवर रॉड 104 बंडल, एजीएस प्राटेक्शन रॉड 204 बंडल, अल्लू डेडेंड 15 एनओएस, योके प्लेट, स्टील डीएडेंड सहित काफी मात्रा में सामान चोरी हुआ।
विज्ञापन
कंपनी के कर्मचारियों के अनुसार सब स्टोर से 4 से 5 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने स्टोरी कीपर की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।