फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   God incarnates to destroy the wicked and protect the saints and brahmins.

Mahendragarh-Narnaul News: दुष्टों का संहार व संतों-ब्राह्मणों की रक्षा के लिए प्रभु लेते हैं अवतार

Thu, 12 Sep 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 12 Sep 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
God incarnates to destroy the wicked and protect the saints and brahmins.
फोटो नंबर-31भागवत कथा में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। स्त्रोत-संस्था
नारनौल। महता चौक स्थित कुटुम्ब पैलेस में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्री कृष्ण की माखन चोरी की लीला का प्रसंग सुनाया गया।
विज्ञापन

आचार्य बजरंग शास्त्री ने भागवत कथा का प्रवचन करते हुए बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म संसार के मरण धर्मा लोगों को शिक्षा देने और दुष्टों के संहार एवं संतों ब्राह्मणों की रक्षा के लिए हुआ। उन्होंने बताया जब जब धर्म की हानि होती है और अधर्म को बढ़ावा मिलता है, तब -तब प्रभु विभिन्न अवतार लेकर पृथ्वी पर आते हैं। आचार्य ने श्री कृष्ण की पावन माखन चोरी की लीला का भी बहुत सुंदर वर्णन किया और माखन चोरी की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि कृष्ण जी ने यमुनाजी को विषैला करने वाले काली नाग का भी मानमर्दन किया। महाराज ने बताया की मनुष्य को दुख में ज्यादा घबराना नहीं चाहिए और सुख में अधिक फूलना नहीं चाहिए। जिसके जीवन में सुख और दुख नही है वो जीवन ही नही हैं। हमें प्रत्येक स्थिति में भगवान को याद रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed