फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Girls are enthusiastic about learning boxing

Mahendragarh-Narnaul News: बॉक्सिंग सीखने के लिए लड़कियों में उत्साह

Tue, 13 May 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 13 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Girls are enthusiastic about learning boxing
फोटो नंबर- 25दिति, बॉक्सिंग खिलाडी।
नारनौल। महेंद्रगढ़ स्थित खेल परिसर में संचालित विभागीय खेल नर्सरी में खिलाड़ियों को बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खेल नर्सरी में करीब 30 लड़के और लड़कियां बॉक्सिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्सिंग का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए लड़कियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खेल नर्सरी में दिति और मधुर दोनों सगी बहने भी प्रशिक्षण प्राप्त कर अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा का काम कर रही है। खिलाड़ियों का कहना है कि बॉक्सिंग का प्रशिक्षण खेल के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए भी सहयोगी है।
विज्ञापन

बॉक्सिंग का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने बीते वर्ष आयोजित स्टेट स्तरीय प्रतियोगिता सहित कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए खिलाड़ी कोच मोनिका लांबा के मार्गदर्शन में नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने खेल को निखार रहे हैं, लेकिन खेल परिसर में हॉल नहीं होने के कारण खिलाड़ी अभ्यास करते समय बॉक्सिंग रिंग नहीं बना पाते। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतना लक्ष्य है।- दिति
---------
गत वर्ष सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हूं। -
मधुर
----------
बॉक्सिंग के प्रशिक्षण से न सिर्फ खेल में सुधार हो रहा है, बल्कि लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाता है। खेल गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।-मोनिका
-----------
वर्जन :
खिलाड़ियों की सुविधा के लिए एक अप्रैल से महेंद्रगढ़ स्थित खेल परिसर में बॉक्सिंग के प्रशिक्षण के लिए विभागीय खेल नर्सरी को शुरू किया गया है। बॉक्सिंग के प्रशिक्षण के लिए लड़कियों में उत्साह है। बतौर कोच प्रयास रहता है कि खिलाड़ियों को नियमित और बेहतर प्रशिक्षण मिले।- मोनिका लांबा, बॉक्सिंग कोच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed