फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   girl was kidnapped after entering her house in Narnaul

Haryana: नारनौल में घर में घुसकर युवती का किया अपहरण, दो नामजद सहित सात पर मामला दर्ज

Fri, 20 Dec 2024 11:12 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 20 Dec 2024 11:12 AM IST
विज्ञापन
girl was kidnapped after entering her house in Narnaul
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

नारनौल क्षेत्र के किरारोद अफगान गांव में 6-7 युवकों ने घर में घुसकर युवती का अपहरण व मारपीट करने मामला सामने आया है। इस दौरान तीन-चार युवकों के पास हथियार भी थे। युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि वीरवार को उनके घर पर 6-7 युवक आये। इनमें दो लड़के श्यालोदडा राजस्थान के रहने वाले थे। वह घर से उसकी लड़की को जबरदस्ती उठाकर कर ले गए।

विज्ञापन


इनमें 3-4 लड़कों के पास हथियार भी थे। जब उसकी बेटी को आरोपी खींचकर ले जा रहे थे तो बचाव में उसकी मा व दादी आई। जिन्हें भी आरोपियों ने धक्का मार दिया। वहीं उसकी पत्नी की सोने की चेन तोड़कर ले गए। युवती के पिता ने अपहरण, मारपीट, लूटपाट की शिकायत देकर बच्ची को तलाश करने मांग की है। पुलिस ने दो नामजद सहित 4-5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed