फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gave a gift to OBC category by increasing the income limit of creamy layer: Kamboj

क्रीमीलेयर की आय सीमा बढ़ाकर ओबीसी वर्ग को दी सौगात : कंबोज

Sun, 14 Jul 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 14 Jul 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gave a gift to OBC category by increasing the income limit of creamy layer: Kamboj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल । भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यकारिणी बैठक शनिवार को रेवाड़ी रोड स्थित एक निजी गार्डन में हुई। इसकी अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण मंढाना ने की। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कंबोज रहे। संचालन मिंटू जांगड़ा भोजावास ने किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि कंबोज ने कहा कि क्रीमीलेयर की आय सीमा को 6 लाख से बढ़कर 8 लाख करना पिछड़ा वर्ग को सौगात है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ओबीसी वर्ग का दिल जीत लिया है। मुख्यमंत्री ने ओबीसी वर्ग के छात्रों को 12 हजार से 20 हजार की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि राज्य की अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग की धर्मशालाओं के सौंदर्य करण एवं नवीनीकरण के लिए 100 करोड रुपए आवंटित कर सबका साथ सबका विकास को सार्थक किया है। मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए कंबोज ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देना मेडिकल शिक्षा में 27% आरक्षण देना, केंद्रीय विद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनी स्कूल में ओबीसी वर्ग के छात्रों को 27% आरक्षण व विश्वकर्म योजना आदि कार्य कर मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग का दिल जीत लिया है। उन्होंने 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ में हो रहे प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष किशन लाल सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed