फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gaura maiya decorated palna gajanan jhoole lalna....women sang bhajan songs

Mahendragarh-Narnaul News: गौरा मैया सजाए पलना गजानन झूले ललना.... महिलाओं ने गाए भजन गीत

Sun, 15 Sep 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 15 Sep 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Gaura maiya decorated palna gajanan jhoole lalna....women sang bhajan songs
फोटो संख्या:52- श्रीगणेश उत्सव के दौरान झांकी निकालते श्रद्धालु--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों व घरों में विराजमान श्रीगणेश का 17 सितंबर को विसर्जन किया जाएगा। उत्सव के सातवें दिन मोहल्ला सैनीपुरा में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर व प्राचीन शिव मंदिर में प्रतिदिन महिलाओं द्वारा भगवान श्रीगणेश के भजन कीर्तन किया गया।
विज्ञापन

खालड़ा फैन ग्रुप के सदस्य मनीष राजपूत ने बताया कि महिला मंडल की ओर से गौरा मैया सजाये पलना गजानन झूले ललना, आज की राम रुक जाना गजानन हमरी नगरिया में, जय गोरी के नंदन कर रहे तुमरो वंदन सहित अन्य भजनों का गुणगान किया गया। वहीं छोटे बच्चों के द्वारा श्री गणेश की झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित राहुल भारद्वाज गढ़ी ने बताया कि 17 सितंबर मंगलवार अनंत चतुर्दशी को भगवान श्रीगणेश का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन से पहले भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा करें। मोदक, लड्डू का भोग लगाएं आरती करें। भगवान गणेश विधा बुद्धि का शुभ वर मांगे और विदा करें तथा अगले साल फिर आने की प्रार्थना कर पवित्र नदी के जल विसर्जन करें। भगवान गणेश जल तत्व के अधिपति देवता हैं। इसलिए उनकी प्रतिमा का विसर्जन जल में किया जाता है। 17 सितंबर को सुबह 1:15 बजे से दोपहर 1:50 बजे तक, अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:44 बजे तक तथा शाम 3:23 बजे से शाम 4:55 बजे तक मूर्ति विसर्जन का शुभ मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed