फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gatepasses were issued only to farmers who applied online.

Mahendragarh-Narnaul News: ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को ही जारी किए गए गेटपास

Mon, 03 Nov 2025 11:30 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 03 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Gatepasses were issued only to farmers who applied online.
फोटो नंबर- 04नई अनाज मंडी के बाहर खड़े बाजरे से लदे वाहन। संवाद
नारनौल। नई अनाज मंडी में सोमवार को ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को गेटपास जारी किए गए। बाजरा खरीद में पारदर्शिता के लिए सरकार ने क्यूआर कोड जारी किया है। ऐसे में किसानों ने गेटपास के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। मार्केट कमेटी के कर्मचारियों ने क्यू आर कोड स्कैन कर ऐसे किसानों को गेटपास जारी किया।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के अनुसार अब हर किसान को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से ई-खरीद पोर्टल पर गेटपास के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद एक क्यूआर कोड जनरेट होगा, जिसे मार्केट कमेटी कर्मचारी स्कैन कर गेटपास जारी करेंगे। किसान अपने मोबाइल से या नजदीकी साइबर कैफे से अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर द्वारा गेटपास के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

क्यूआर कोड व्यवस्था लागू होने के बाद सोमवार को नई अनाज मंडी बाजरे की आवक कम रही और केवल वही किसान मंडी पहुंचे जिन्होंने ऑनलाइन गेटपास के लिए आवेदन किया था। सोमवार को 100 गेटपास जारी किए गए। मंगलवार को भी ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को ही गेटपास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सोमवार को बाजरा बेचने के लिए मंडी आया था लेकिन गेटपास नहीं मिल सका। मैं स्मार्ट फोन का प्रयोग नहीं करता। अब साइबर कैफे से क्यूआर कोड जनरेट करवा कर गेटपास कटवाऊंगा।-ओमप्रकाश, किसान, गांव-चिंडालिया।
-
सितंबर मध्य तक व्यापारी बाजरे की खरीद 2300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर कर रहे थे लेकिन भावांतर योजना शुरू होने के बाद सरकार बाजरा नहीं खरीद रही है। व्यापारी केवल 1800 से 1900 रुपये के भाव पर बाजरा खरीद रहे हैं। इसके चलते भावांतर राशि मिलने के बाद भी किसान का बाजरा केवल 2300 से 2400 रुपये के भाव पर ही बिक रहा है। -जगरूप सिंह, किसान, गांव मांदी।


वर्जन
किसान स्वयं गेटपास के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। केवल उन्हीं किसानों को गेटपास जारी किए जाएंगे जिन्होंने ऑनलाइन गेटपास के लिए आवेदन किया है।-नकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed