फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Garbage disposal plant will be built at a cost of 65 lakhs in four months, Gaushala will be built by spending 50 lakhs

चार माह में 65 लाख की लागत से बनेगा कचरा निस्तारण संयंत्र, 50 लाख की खर्च कर बनाई जाएगी गोशाला

Thu, 24 Feb 2022 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Garbage disposal plant will be built at a cost of 65 lakhs in four months, Gaushala will be built by spending 50 lakhs
ब्रहमचारी रोड पर चल रहे कार्य का निरीक्षण करते एसडीएम दिनेश कुमार। संवाद - फोटो : Narnol
लंबे समय से गंदगी एवं कूड़े के ढेरों से परेशान शहरवासियों को अब शीघ्र ही निजात मिलेगी। इसके लिए नगरपालिका द्वारा 65 लाख रुपये की लागत से शहर के मोदाश्रम के नजदीक कचरा निस्तारण संयंत्र लगाने की योजना तैयार की गई है। दूसरी योजना के तहत शहर के मोदाश्रम के नजदीक 50 लाख रुपये की लागत से नंदीशाला बनाकर बेसहारा गोवंशों से निजात दिलाने की तैयारी है। इसके लिए नपा द्वारा जगह का चयन कर लिया गाय है।
विज्ञापन

जिम्मेदारों की माने तो दोनों संयंत्र शुरू होने से शहर से प्रतिदिन निकालने वाले 150 क्विंटल कचरे को रिसाइकिल कर वर्मी कंपोस्ट खाद सहित अन्य प्रकार से इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। नपा की यह योजना सिरे चढ़ी तो चार माह में शहरवासियों को गंदगी से राहत मिल सकती है। कचरा निस्तारण संयंत्र के लगे से शहर में स्वच्छता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

एसडीएम और नपा के एमई ने किया जगह का निरीक्षण
शहर में अभी तक कोई भी कूड़ा निस्तारण केंद्र नहीं होने से लोग कूड़े को अक्सर खाली जगहों पर डाल देते हैं। इससे आसपास रहने वाले लोगों को बदबू और गंदगी से दो-चार होना पड़ता है। इसे देखते हुए अब मोदाश्रम के पास एमआरएफ (मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी) केंद्र बनाया जाएगा। इसी संबंध में वीरवार को महेंद्रगढ़ के एसडीएम दिनेश कुमार और नपा के एमई योगेश राठी ने इस केंद्र के लिए जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मोदाश्रम के पास एमआरएफ केंद्र की स्थापना की जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 65 लाख रुपये का खर्चा आएगा। इसके बनने से शहर का कूड़ा एक ही जगह पर इकट्ठा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाबद्ध तरीके से हो रहे शहर में विकास कार्य: एसडीएम
एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ शहर का योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जा रहा है। शहर की सड़कों को नया रूप दिया जा रहा है। सरस्वती कॉलोनी से ब्रह्मचारी रोड के चल रहे कार्य का भी मुआयना किया। ब्रहमचारी रोड के बनने से सतनाली चौक से होते हुए सब्जी मंडी व बाजार की तरफ जाने वाले नागरिकों को आसानी होगी। जाम से भी मुक्ति मिलेगी। शहर में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य करवाए जाएंगे। बहुत जल्द महेंद्रगढ़ शहर अलग ही रूप में दिखाई देगा। मोदाश्रम के पास ही नंदीशाला बनाने के लिए जगह का निरीक्षण किया गाय है। इसे बनाने के लिए 50 लाख रुपये का खर्चा आएगा।

चार माह में दोनो प्रोजेक्ट होेंगे पूरे
दोनों प्रोजेक्ट पर 1 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत आएगी। कचरा निस्तारण संयंत्र में ठोस एवं तरल कचरे का निस्तारण हो पाएगा। वहीं नंदीशाला से शहर में घूम रहे बेसहारा गोवंश को स्थायी आश्रय मिलने से लोगों को राहत मिलेगी। चार माह में दोनों की प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed