{"_id":"6155f7ad8ebc3ec8b024bd1d","slug":"gangster-papla-gurjar-produced-in-narnaul-court-amid-heavy-security-narnol-news-rtk625634483","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर पपला गुर्जर को भारी सुरक्षा के बीच किया नारनौल न्यायालय में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर पपला गुर्जर को भारी सुरक्षा के बीच किया नारनौल न्यायालय में पेश
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा व राजस्थान के मोस्ट वांटेंड गैंगस्टर पपला गुर्जर को वीरवार राजस्थान पुलिस द्वारा महेंद्रगढ़ के एक मामले में नारनौल न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में नसीबपुर जेल भेज दिया। गैंगस्टर के नारनौल न्यायालय में पेश किए के कारण भारी पुलिस बल नारनौल शहर में जगह-जगह तैनात किया गया। न्यायालय में पेश करने से पूर्व गैंगस्टर की नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य जांच करवाई गई। जहां भी भारी पुलिस बल तैनात रहा है।
इसके अलावा पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने भी नागरिक अस्पताल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिला पुलिस के अनुसार गैंगस्टर पपला गुर्जर को महेंद्रगढ़ के एक गांव में 2015 के हत्या मामले में वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया था। जिसे न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में नसीबपुर स्थित जिला जेल भेज दिया।
पपला गुर्जर हरियाणा व राजस्थान का मोस्ट वांटेंड अपराधी है। जिस पर राजस्थान व हरियाणा में हत्या, फिरौती, लूटपाट जैसे कई मामले में दर्ज है। कुछ समय पूर्व राजस्थान पुलिस ने पपला गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया था। मगर उस समय पुलिस को भी पता नहीं लग पाया था कि यह पपला गुर्जर है। पुलिस ने उसे मामूली अपराधी मानकर थाने में बंद कर दिया था। अगले दिन पपला गुर्जर के साथियों ने थाने पर फायरिंग करके फिल्मी स्टाइल में इसे छुड़ा ले गए थे। इसके बाद यह काफी दिनों तक पुलिस से बचता फिरता रहा। मगर इस घटना के बाद पुलिस भी इसके पीछे लगी हुई थी।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस को सूचना मिली आरोपी पपला गुर्जर मुंबई में अपनी महिला मित्र के साथ है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पपला गुर्जर को उसकी महिला मित्र के साथ गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद से यह राजस्थान की जेल में बंद है। वीरवार को राजस्थान पुलिस उसे महेंद्रगढ़ के हत्या मामले में नारनौल न्यायालय में पेश करने पहुंची। जिसे न्यायालय में न्यायिक हिरासत में नसीबपुर जेल भेज दिया।