फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   gandhi jayanti celebration

विभिन्न शिक्षण व सामाजिक संस्थानाओं ने मनाई महात्मा गांधी की जयंती

Sat, 02 Oct 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
gandhi jayanti celebration
श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ में पेंटिंग बनाकर गांधीजी के जीवन को दर्शाते विद्यार्थी - फोटो : Narnol
नारनौल। गांव जैलाफ में मनरेगा मजदूरों ने गांधी जयंती मनाई। मनरेगा मजदूरों ने गांधी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर याद किया। जगदीश ने कहा कि गांधी जी का भारत गांवों में बसता है। गांधी जी की मान्यता थी कि गांव के अन्तिम व्यक्ति झोपड़ी में रहने वाले गरीब तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन

श्रीचंद महाशय ने कहा कि हमारा देश कृषि भारत देश है और देश में कुटीर उद्योग ग्रामीण जन जीवन की रीढ की हड्डी के समान है। हमें अपने आचरण में गांधी दर्शन उतारना होगा। गुलजारी लाल ने कहा कि हमें अपनी आवश्यकताएं सीमित रखनी चाहिए। सादगी भरा व मर्यादित जीवन जीना चाहिए। इस मौके पर सरपंच सुरेश चंद, छितरमल, रोहताश, बाबूलाल, गोपी, बंशीलाल व रामनरेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गांधी जयंती पर पौधरोपण व साफ सफाई अभियान चलाया
सीहमा। राकवमावि दुलोठ अहीर में प्रधानाचार्य रामनिवास जांजडिया की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती पर्व मनाया गया। प्रवक्ता धर्म सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण व साफ सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता दर्शन सिंह, मोनिका, राजमंति, ललिता, नरेश, जितेंद्र, सुमन, रिचा, वंदना, अनिल, प्रेम, पवन कुमार, रामौतार, हंसराज लिपिक व नरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीसी कैडिटों ने चलाया सफाई अभियान
नारनौल। राजकीय औद्योगिक परीक्षण संस्थान नारनौल में चल रही एनसीसी यूनिट के कैडिटों ने सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में रैली निकाली। संस्थान के एनसीसी प्रभारी कैप्टन वीरेंद्र सेकवाल ने बताया कि स्वस्थ भारत का सपना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देखा था
दो महान विभूतियों ने देश को आजाद करवाने में निभाई अहम भूमिका
नारनौल। भारत के इतिहास में दो अक्तूबर का दिन का एक खास महत्व है। यह दिन देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कार्यों तथा विचारों ने देश की स्वतंत्रता और इसके बाद आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई थी। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे। यह बात नगर परिषद की निवर्तमान चेयरपर्सन भारती सैनी ने अपने आवास पर महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद कहीं।
खादी ग्रामोद्योग तथा हेमा फाउंडेशन ने मनाई राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती
नारनौल। जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यकर्ता संघ तथा हेमा फाउंडेशन के सानिध्य में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। संघ के सचिव बलवंत सिंह शर्मा ने कहा कि गांधी द्वारा दिखाए गए सत्य व अहिंसा के रास्ते पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। यह छूट 108 दिन तक लगातार जारी रहेगी ताकि खादी से जुड़े कतिन व बुनकरों को रोजगार मिलता रहे। हेमा फाउंडेशन की जिला संगठन आयुक्त नेहा शर्मा ने गांधी द्वारा आजादी के लिए किए गए संघर्ष व बलिदान के विचारों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नेतराम सैनी, ओमप्रकाश यादव, परमानंद, ओमप्रकाश गुर्जर, रामनिवास सैनी, आनंदीलाल व राजकुमार कौशिक मौजूद रहे।
गांधी जी का सत्य और अहिंसा का दिखाया रास्ता पूरे विश्व को करता रहेगा प्रेरित
नारनौल। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नारनौल में उनकी प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी महज एक नाम नहीं, बल्कि एक विचार हैं, एक सोच हैं। एक ऐसी सोच जो न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में आज भी प्रासंगिक बनी हुई है। अहिंसा महात्मा गांधी के दर्शन का मूल मंत्र रहा। महात्मा गांधी की विरासत हमारे देश और दुनिया के लिए उनका सबसे बड़ा योगदान है। वे एक महान नेता और समाज सुधारक थे। लाल बहादुर शास्त्री एक सच्चे देशभक्त थे, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री के रुप में काम किया। उन्होंने भारत के स्वाधीनता संग्राम में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। उनका पूरा जीवन हर व्यक्ति के लिए अनुकरणीय है। जय जवान-जय किसान का नारा देकर उन्होंने न सिर्फ देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात जवानों का मनोबल बढ़ाया बल्कि खेतों में अनाज पैदा कर देशवासियों का पेट भरने वाले किसानों का आत्मबल भी बढ़ाया।
-----------------------
गांधी जयंती पर शिक्षण संस्थानों में हुई निबंध व भाषण प्रतियोगिता
मंडी अटेली। क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं में गांधी जयंती पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी में प्रधानाचार्य मोतीलाल की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, श्रम की महता पर निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंच संचालन हिंदी प्रवक्ता डॉक्टर सीएस वर्मा ने किया। प्रवक्ता हनुमान सिंह ने श्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रवक्ता सुंदरलाल ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में गांधी जी के अथक प्रयासों की सराहना की। सुंदरलाल सुबोध ने अपनी कविता ऐसे थे गांधीजी के माध्यम से गांधी के समग्र जीवन पर प्रकाश डाला। प्रवक्ता अनिल जांगड़ा, सुभाष सोनी व सुमन यादव ने सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला। नोडल अधिकारी हनुमान सिंह ने बताया कि गांधी जयंती पर विधिक साक्षरता पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में भूमिका शर्मा प्रथम, देशराज द्वितीय व मिथिलेश तंवर तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग में योगेश प्रथम, अमित द्वितीय व अंशु कुमार तीसरे स्थान पर रहा। इसी कड़ी में सलीमपुर छापड़ा में गांधी जयंती निरंजन लाल की अध्यक्षता में मनाई गई। जिसमें हीरालाल मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि रामरति खनगवाल ने कहा की गांधी जी इस सदी के नायक थे। गांधी जी ने अपना संपूर्ण जीवन नारी जाति के उत्थान तथा दलितों के कल्याण हेतु समर्पित कर दिया।
--------------------------
गांधी जयंती पर किया स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ
नारनौल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एडवोकेट द्वारा गांव महरमपुर से स्वच्छता पखवाडे का शुभारंभ किया गया।
जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि आज हमारे देश के दो महापुरूषों की जयंती हैं और इन दोनों ने जो देश के लिए किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें सदैव उनके दिखाये मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों को अपने आस पास की सफाई रखकर स्वच्छता अभियान में अपनी आहुति देने के लिए प्रेरित किया। दुकानदारों से भी दुकानों का कूडा सड़कों पर न डालने व दुकानों में कूडादान रखने के लिए प्रेरित किया।
-----------------------------
मॉडल संस्कृति स्कूल में राज्यमंत्री ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल के प्रांगण में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव थे, जबकि अध्यक्षता जिला प्रधान राकेश शर्मा एडवोकेट ने की। राज्यमंत्री ने स्वच्छता के बारे में अपने विचार रखते हुए गांधी जी व शास्त्री के बताये हुए पद चिन्हों पर चलने पर जोर दिया। इसके बाद विद्यालय प्रांगण में सफाई अभियान चलाया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश मोरवाल ने विद्यालय से संबंधित कुछ मांगों को राज्यमंत्री के सामने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन गजानंद यादव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

------------------------
यदुवंशी में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनाई गांधी जयंती
नारनौल। यदुवंशी शिक्षा निकेतन नारनौल में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह यादव, निदेशक विजय सिंह, निदेशिका सुरेश यादव, प्रधानाचार्य डॉ. आरएन सिंह, उपप्राचार्य नरेश यादव ने दोनों महापुरुषों को पुष्प अर्पित कर नमन किया। वाईस चेयरमैन कर्णसिंह यादव ने महापुरूषों की शिक्षाओं का अनुसरण करने का आह्वान किया। डायरेक्टर विजय सिंह यादव ने भी महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनकी शिक्षाओं को जीवन में अनुपालना करने के लिए कहा। निदेशिका सुरेश यादव ने कहा कि आप सभी उनकी शिक्षाओं पर चलते हुए उनके जैसे ही चरित्रवान बने।

फोटो संख्या:87- गांधी जयंती पर बीआर ज्ञानदीप स्कूल सुरजनवास में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत?

फोटो संख्या:87- गांधी जयंती पर बीआर ज्ञानदीप स्कूल सुरजनवास में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत?- फोटो : Narnol

टैगोर स्कूल में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पअर्पित करते विद्यार्थी

टैगोर स्कूल में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पअर्पित करते विद्यार्थी- फोटो : Narnol

गांधी जयंती पर मोंटेसरी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थी स्टा?

गांधी जयंती पर मोंटेसरी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थी स्टा?- फोटो : Narnol

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा - फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed