फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gahli's Dr. Sunil Kumar Jakhar became Captain in the Army

Mahendragarh-Narnaul News: गहली के डॉ. सुनील कुमार जाखड़ सेना में बने कैप्टन

Sat, 19 Jul 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 19 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Gahli's Dr. Sunil Kumar Jakhar became Captain in the Army
फोटो 8डाॅ. सुनील कुमार को बधाई देते पिता मानसिंह, माता भतेरी व बहन संतोष देवी।स्रोत ग्रामीण
नारनौल। गांव गहली के डॉ. सुनील कुमार जाखड़ पुत्र मानसिंह जाखड़ को आर्मी मेडिकल कोर में कैप्टन की रैंक मिली है।
विज्ञापन

कैप्टन डाॅ. सुनील के पिता आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने एक शिक्षक के रूप में सेवा प्रदान की। डॉक्टर सुनील कुमार ने यह मुकाम दादा स्वर्गीय घीसा राम जाखड़ की प्रेरणा से हासिल की। स्वर्गीय घीसाराम जाखड़ का सपना था की गांव में पहला डॉक्टर बनाने के बाद एक दूसरा उदाहरण उनके परिवार का सदस्य आर्मी ऑफिसर बनकर डॉक्टर के रूप में अपनी सेवा दे।

उनके सपनों को डॉक्टर सुनील कुमार जाखड़ ने साकार किया। 101 वर्षीय दादी जयकौर ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। गांव का पहले डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने एक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने गांव के बहुत से बच्चों को यह रास्ता अपनाने के लिए प्रेरित किया। माता भतेरी देवी, चाचा डॉक्टर प्रेम कुमार जाखड़, बड़ी बहन डॉक्टर संतोष, गांव की सरपंच मनजीत देवी, कुलदीप सिंह, घीसाराम नंबरदार, छोटेलाल गहली, लीलू गुलिया, सतबीर एडवोकेट, भूप सिंह आदि ने सुनील को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed