फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gahli-Raghunathpura firing range link route to be built with one crore rupees

एक करोड़ रुपये से बनेगा गहली-रघुनाथपुरा फायरिंग रेंज लिंक मार्ग

Mon, 19 Apr 2021 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Gahli-Raghunathpura firing range link route to be built with one crore rupees
लिंक रास्ते की पैमाइश करते पटवारी। - फोटो : Narnol
गांव गहली से रघुनाथपुरा फायरिंग रेंज (एनएच 11) तक लिंक रोड बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने बजट मंजूर कर दिया है और इसकी अनुमानित लागत करीब एक करोड़ रखी है। इस सड़क का निर्माण हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड द्वारा कराया जाएगा। जमीन की पैमाइश के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन

जजपा नेता सिकंदर गहली ने बताया कि लिंक मार्ग बनने से गहली से नारनौल की दूरी करीब ढाई किलोमीटर कम हो जाएगी। रघुनाथपुरा फायरिंग पर बने हनुमान मंदिर में आसपास के हजारों लोग आवागमन करते हैं। इस सड़क मार्ग के बनने से श्रद्धालुओं को भी लाभ होगा। केंद्रीय विद्यालय जो रघुनाथपुरा गांव में बना है, बच्चों को भी सुविधा हो जाएगी। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आदेशों को अमलीजामा पहनाने के लिए गांव गहली से रघुनाथपुरा फायरिंग रेंज के लिंक मार्ग की पैमाइश शुरू की गई है। रोड के लिए कच्चे रास्तों की पैमाइश की गई। इस बारे में मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता विजेंद्र सिंह ने वर्क ऑर्डर ठेकेदार रमेश यादव को किए हैं। रविवार को पटवारी राजपाल, एसडीओ अनिल यादव, जेई विक्रम यादव के साथ सर्वेेयर अमरीक कुमार ने पैमाइश की। इस मौके पर जाटसभा के प्रधान विजयपाल एडवोकेट, वीरेंद्र नंबरदार, उत्तम बडेसरा, राजसिंह बडेसरा, अजीत बाबूजी, अत्तरसिंह, धर्मसिंह जटराना, रामफल फौजी, अमीर सिंह पटवारी, धर्मसिंह जेलदार, दिलबाग चौधरी, सतबीर सिंह, जयप्रकाश पंच, कश्मीर, अत्तर सिंह, रूपचंद, अग्रिपाल, नितिन, तेजपाल,सुमेर सिंह, लालाराम यादव, रोहतास यादव, उमाशंकर यादव, आजाद व प्रदीप यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed