{"_id":"582ca3ed4f1c1b7b388ffc28","slug":"futpath-city-kasba-road-inleegle-shop-fad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुम होते जा रहे कस्बों व शहरों में बने फुटपाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुम होते जा रहे कस्बों व शहरों में बने फुटपाथ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
रोड पर अतक्रिमण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। अतिक्रमण करने वाले लोग जहां सड़कों पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं उन्होंने अब फुटपाथों को भी नहीं छोड़ा। जिसके कारण शहर व कस्बों के फुटपाथ गुम हो गए हैं। इससे पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लोग फुटपाथ के बिना सड़क पर ही चलने को मजबूर हैं। जिससे हादसों का डर भी बना रहता है। नारनौल शहर ही नहीं, बल्कि नांगल चौधरी व अटेली आदि कस्बों के फुटपाथ भी अतिक्रमणकारियों ने गायब कर दिए हैं।
नारनौल शहर में पैदल चलने वालों के लिए प्रशासन ने वर्षों पूर्व मुख्य मार्गों पर फुटपाथों का निर्माण कराया था। इनके निर्माण के कुछ दिन बाद तक तो लोगों ने इसका फायदा उठाया, लेकिन धीर-धीरे इनके साथ लगते दुकानदारों या रेहड़ी खोमचा लगाने वालों ने इन पर अपना कब्जा जमा लिया। जिससे लोगों को अब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के मुख्य मार्गों पर बने फुटपाथों पर अब बाजार सजता है। वहीं इनके साथ लगाए गए सेफ्टी पाइप भी टूट चुके हैं। जिससे शहर के सौंदर्यीकरण पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
यहां बने थे फुटपाथ
शहर में मुख्य रूप से महावीर चौक से रेवाड़ी रोड पर बस स्टैंड की ओर जाते समय दाईं तरफ करीब 100 मीटर लंबा फुटपाथ, महावीर चौक से रेस्ट हाउस की ओर जाने वाले रोड पर करीब 200 मीटर तक दोनों ओर, रेस्ट हाउस से पुरानी कचहरी मोड़ पर एक ओर, महावीर चौक से महेंद्रगढ़ रोड पर आईटीआई के मुख्यद्वार तक दोनों ओर तथा महावीर चौक से सिंघाना रोड पर सिंघाना की ओर जाते समय बाई ओर फुटपाथ बनाए गए थे।
विज्ञापन
-फुटपाथों पर लगाए गए थे सेफ्टी पाइप
फुटपाथों के निर्माण के समय इन पर सेफ्टी पाइप भी लगाए थे, ताकि बुजुर्ग व्यक्ति या लोग इन पाइपों को पकड़कर चल सकें तथा कोई भी वाहन इन पाइपों से उस तरफ न जा सके, मगर अब ये सेफ्टी पाइप धीरे-धीरे गायब हो गए। इन पाइपों को दुकानदारों ने तोड़ दिया तथा अपनी दुकान का सामन फुटपाथ पर रख दिया।
अतिक्रमण के कारण फुटपाथ भी टूटे
अतिक्रमण के कारण शहर में बने फुटपाथ भी टूट गए हैं। फुटपाथों पर लगाई गई टाइल बिल्कुल खराब हो गई है। इससे इनकी सुंदरता पर भी ग्रहण लगा हुआ है। टाइल टूट जाने के कारण कई जगह से ये ऊबड़-खाबड़ हो गए हैं।
फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा सड़क पर डंपरों का कहर
नांगल चौधरी। पीडब्लूडी विभाग के रिकार्ड में कस्बे में सड़कों के दोनों ओर करीब 25-25 फीट फुटपाथ की जगह निर्धारित है। जिस पर स्थाई दुकानदारों ने कब्जा कर अस्थाई दुकानें खुलवा दी। बाजार में यात्रियों को पैदल चलने की जगह उपलब्ध नहीं। सड़क पर अनियंत्रित डंपर हादसों को अंजाम दे रहे हैं। प्रशासनिक कार्रवाई के अभाव में आमजन असुरक्षित महसूस समझने लगा है।
बता दें कि अस्थाई बस स्टैंड पर निजामपुर, नारनौल, कोटपूतली, दौंखेरा, रामपुरा आदि रूट की सवारियां एकत्रित रहती हैं। उनकी सुविधा के लिए विभाग द्वारा करीब 30 फुट चौड़ी सड़क का निर्माण करवा दिया। सड़क के दोनों ओर खाली जमीन छोड़ी गई थी। जिसका इस्तेमाल बतौर पगडंडी होना चाहिए। भीड़ रहने के कारण बस स्टैंड के आसपास दुकानदारों की अच्छी बिक्री होती है। जिन्होंने अतिरिक्त कमाई के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की जमीन पर अस्थाई सब्जी की दुकान तथा विभिन्न आइटमों की रेहड़ी लगवानी आरंभ कर दी।
-अस्थाई दुकानों से किराया वसूली
फूटपाथ पर स्थित अस्थाई दुकानों से 5 से 15 हजार रुपए मासिक किराया वसूली हो रही है। सड़क तक अतिक्रमण होने के कारण यात्रियों को आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई। अधिकांश ग्रामीण यात्रियों को सड़क नियमों की जानकारी नहीं होती। थोड़ी लापरवाही होने पर उन्हें दुर्घटना की संभावना रहती है।
-निजामपुर रोड पर स्थिति गंभीर
निजामपुर रोड की स्थिति अधिक गंभीर हो गई है। पगडंडी पर अतिक्रमण होने के कारण यात्रियों को मजबूरन सड़क पर चलना पड़ता है। सड़कों पर ओवरलोड व अनियंत्रित डंपरों का कहर बढ़ गया। यहां डंपरों से कईयों की मौत भी हो चुकी है।
अतिक्रमण हटाने की कहने पर झगड़ा शुरू
यात्री सुरेश, हरिमोहन, रामचंद्र व दिनेश आदि ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कहने पर अस्थाई दुकानदार झगड़ना शुरू कर देंगे। धौंस दिखाते हैं कि पीछे पक्की दुकान मालिक को मासिक किराया देते हैं।
फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा होने के कारण पैदल चलने वालों को भारी परेशानी हो रही है तथा लोग अब सड़कों पर ही चल रहे हैं। जिससे हादसे होने का डर बना रहता है। प्रशासन को इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए।--हनुमान
फुटपाथ पर अतिक्रमण होने की वजह से शहर के सौंदर्यीकरण को ग्रहण सा लग गया है। अब कहीं भी फुटपाथ नजर नहीं आते। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता।--नितिन कुमार
समय-समय पर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। हाल में भी व्यापक मात्रा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। जल्द ही फुटपाथों पर हुए कब्जे हटाए जाएंगे। -केके यादव, सचिव, नगर परिषद नारनौल।
फुटपाथ पर अतिक्रमण से सड़क दुर्घटना बढ़ गई है। निजामपुर रोड के दोनों ओर कब्जा हटवाकर इंटरलाक टाइल लगवाई जाएगी। दोबारा कब्जा करने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा। टाइल लगवाने का टेंडर जारी किया जा चुका है, अगले महीने काम शुरू हो जाएगा। -सज्जन सिंह, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी