फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fury among farmers due to non-receipt of compensation amount

Mahendragarh-Narnaul News: क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि न मिलने से किसानों में रोष

Wed, 14 Jun 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 14 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fury among farmers due to non-receipt of compensation amount
महेंद्रगढ़। बीमा धारक किसानों को रबी फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि देने को लेकर क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम हर्षित कुमार को ज्ञापन सौंपा। रामनिवास पाटोदा, अभय सिंह, जिले सिंह, मंजीत, राकेश, हवा सिंह, अमित, मीर सिंह, सुजान, कंवर, देशराज, रामपाल, धर्मपाल आदि किसानों ने बताया कि बीमा धारक किसानों को सरकार द्वारा दी जाने वाली रबी फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि न मिलने से क्षेत्र के किसानों में सरकार के प्रति भारी रोष व्याप्त है। किसानों ने आरोप लगाया है कि देश व प्रदेश की सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने का झूठा आश्वासन देकर किसानों को गुमराह कर रही है। किसानों ने सरसों व गेंहू के कई एकड़ जमीन पर बुआई की थी परंतु किसानों का बीमा कम एकड़ में करवाया हुआ है तथा न बीमा कंपनी पूरा मुआवजा राशि व न प्रदेश सरकार द्वारा किसानों मुआवजा दिया जा रहा है। किसानों ने सरकार से मांग की है की क्षतिपूर्ति सरसों व गेहूं मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज किए हुए सभी नुकसान का मुआवजा जल्द से जल्द किसानों को दिया जाए ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। उन्होंने बताया कि अगर सरकार द्वारा किसानों का मुआवजा राशि जल्द से जल्द नहीं दिए जाने पर किसान धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी खुद प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed