फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   From women's safety to facilities, every system was tested

Mahendragarh-Narnaul News: महिलाओं की सुरक्षा से सुविधाओं तक, हर व्यवस्था परखी

Mon, 24 Aug 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
From women's safety to facilities, every system was tested
फोटो 12 महिला थाना में पौधरोपण करती सुनीता लोहचब। स्रोत: विभाग
नारनौल। हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता लोहचब ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न सरकारी संस्थानों का दौरा कर महिलाओं से जुड़ी सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों से संबंधित सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

सुनीता लोहचब ने सबसे पहले महिला थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला शिकायतों के निपटारे, थाना परिसर की व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने सिविल अस्पताल पहुंचकर महिला वार्ड, प्रसूति विभाग और आपातकालीन सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर दवाइयों की उपलब्धता, सफाई और भोजन व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिला जेल का भी दौरा किया। यहां महिला बंदियों के बैरकों में जाकर उनके रहने, स्वास्थ्य जांच, सुरक्षा और भोजन की व्यवस्था देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से महिला बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

दौरे के अंतिम चरण में उन्होंने वन-स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) का निरीक्षण किया। यहां रिकॉर्ड की जांच करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि हिंसा या किसी परेशानी का सामना कर रही महिलाओं को समय पर सहायता, कानूनी सलाह और चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ आसानी से मिलना चाहिए।

फोटो 12 महिला थाना में पौधरोपण करती सुनीता लोहचब। स्रोत: विभाग

फोटो 12 महिला थाना में पौधरोपण करती सुनीता लोहचब। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed