{"_id":"61cf4970c77ed774817feadd","slug":"from-today-without-showing-mask-and-vaccine-certificate-entry-will-not-be-available-in-government-offices-narnol-news-rtk634437743","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बिना मास्क और वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाए सरकारी कार्यालयों में नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बिना मास्क और वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाए सरकारी कार्यालयों में नहीं मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
अंत्योदय सरल केंद्र में टीका लगवाती महिला। संवाद
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है। इसके लिए सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। वहीं 1 जनवरी से सभी सरकारी कार्यालयों में बिना मास्क व वैक्सीन की सर्टिफिकेट दिखाए बिना लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। लोगों को वैक्सीन की डोज का सर्टिफिकेट मोबाइल में या मैनुअल दिखाना होगा। सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेट करने में जुटा हुआ है, ताकि संभावित तीसरी लहर के खतरे को कम किया जा सके। इसके लिए गत 21 से 31 दिसंबर तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा 80 हजार से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव की पहली व दूसरी डोज लगाई गई है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने अपने टीकाकरण के निर्धारित टारगेट का 90 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। जिले में अब तक 6 लाख 29 हजार 341 लोगों ने पहला डोज लग चुकी है। जबकि 4 लाख 69 हजार 886 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। इस प्रकार अब तक 1 लाख 59 हजार 455 लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है। सरकार के निर्देशानुसार अब 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर व 60 साल से अधिक के बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। प्रदेश में प्रतिदिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। वहीं प्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की भी दस्तक हो चुकी है। ऐसे में सरकार दूसरी लहर से सबक लेते हुए अब कोई ढिलाई नहीं बरत रही है। सरकार ने नाइट कर्फ्यू के साथ-साथ 1 जनवरी से सभी विभागों में बिना कोरोना की डोज लगवाए आमजन के प्रवेश पर भी रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। वहीं कोरोना के नए वैरिएंट के फैलाव को रोकने के लिए सरकार के आदेशानुसार स्वास्थ्य विभाग अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करने में जुटा हुआ है।
कोरोना टीकाकरण के लक्ष्य से 10 फीसदी दूर स्वास्थ्य विभाग
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले की कुल आबादी के हिसाब से अपने टीकाकरण के लक्ष्य को 90 फीसदी हासिल कर लिया है। अब केवल 10 फीसदी लोगों को कोरोना का टीकाकरण लगना बाकी है। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 6 लाख 97 हजार के करीब लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिसमें स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 6 लाख 29 हजार 341 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया है। इनमें 4 लाख 69 हजार 886 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया है। इस प्रकार कुल टीकाकरण में से अब तक 1 लाख 59 हजार 455 लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है।
आज से कार्यालयों में बिना मास्क व कोरोना डोज के नहीं मिलेेगा प्रवेश
संभावित तीसरी लहर के खतरे का भांपते हुए सरकार ने 1 जनवरी से सभी सरकारी कार्यालयों में आमजन को बिना मास्क व कोरोना डोज की सर्टिफिकेट दिखाए बिना प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसका मुख्य मकसद कोरोना के फैलाव को रोकना है। क्योंकि सरकार दूसरी लहर के दौरान हुई स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती है। इसलिए सरकार ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को इसे सख्ती से लागू करने निर्देश दिए है। वहीं ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
पहले जैसी स्थिति न बने इसलिए सरकार पहले से ही तैयारी में जुट गई है। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां को रद कर दिया है। ताकि अगर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होती है तो उन मरीजों का समय पर इलाज शुरू किया जा सके। किसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी न खले। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियों को रद कर दिया है।
अब तक जिले में लगी कोरोना वैक्सीन
जिले में अब तक 6 लाख 29 हजार 341 लोगों को कोरोना की पहली डोज लगाई गई है। जिसमें 4 लाख 69 हजार 886 ने दूसरी डोज लगवाई है। इनमें 5782 हेल्थ वर्कर ने पहली व 5646 ने दूसरी कोरोनारोधी डोज लगवाई है। इसी प्रकार 4698 फ्रंट लाइन वर्कर ने पहली तथा 4477 ने दूसरी डोज ली है। जबकि 60 वर्ष अधिक आयु के 1 लाख 18 हजार 40 ने पहली तथा 97741 ने दूसरी डोज लगवाई है। 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग में 1 लाख 31 हजार 307 ने पहली तथा 1 लाख 9069 ने दूसरी एवं 18 से 44 आयु वर्ग में सबसे अधिक 3 लाख 69 हजार 514 ने पहली तथा 2 लाख 52 हजार 953 ने दूसरी डोज लगवाई है। इस प्रकार अभी तक कुल 10 लाख 99 हजार 227 हजार ने पहली व दूसरी डोज लगवाई है।
प्रदेश में कोरोना का फैलाव लगातार बढ़ने लगा है। इसलिए हमें सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों जैसे मुंह पर मास्क लगाना, सामाजिक दूरी बनाए रखना का पालन करना चाहिए। कोरोना के मद्देनजर सरकार ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी है। सरकार के निर्देशानुसार एक जनवरी से अस्पतालों में बिना मास्क व बिना कोरोना डोज सर्टिफिकेट दिखाए किसी को प्रवेश नहीं करने की इजाजत नहीं होगी। -डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन नारनौल।