फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Freedom fighters and brave martyrs increased pride of Kanti village former President Giani Zail Singh has a special relationship

हरियाणा: स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों ने बढ़ाया कांटी का गौरव, पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का है इस गांव से खास नाता

Fri, 15 Apr 2022 05:29 PM IST
सुशील कुमार अमित सिंह, महेंद्रगढ़
अमित सिंह, महेंद्रगढ़ Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 05:29 PM IST
सार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव कांटी का गौरव स्वतंत्रता सेनानियों ने बढ़ाया है। आज भी गांवों में इनके बलिदान और शौर्य की चर्चाएं होती रहती हैं। अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई में कई महापुरुष वीरगति को प्राप्त हुए।  

विज्ञापन
Freedom fighters and brave martyrs increased pride of Kanti village former President Giani Zail Singh has a special relationship
कांटी में स्थित ठाकुर रामबक्श सिंह की धौली कोटडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्रगढ़ जिले की अटेली तहसील के अंतर्गत बसा कांटी गांव प्राचीन व ऐतिहासिक होने के साथ-साथ आजादी के आंदोलनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले महान स्वंतत्रता सेनानियों की धरा है। 'ब्रिटिशर्स रूल इन इंडिया' पुस्तक के अनुसार, कांटी गांव की स्थापना बर्डोद के राजा बीरड देवजी उर्फ बीरडेजी राणा के बड़े बेटे बीसेजी राणा उर्फ बसेशर सिंह ने विक्रम संवत् 1260 (1203 ई.) में वार मंगलवार बैशाख शुद्धि दूज के दिन की थी। इसे पूर्व में कन्हेरी के नाम से जाना जाता था, बाद में इस गांव का नाम कांटी खास पड़ा तथा अंततः कांटी पड़ा।
विज्ञापन


अलवर रियासत के दौरान कांटी में 45 गांवों का मुख्यालय व थाना था। इस गांव के वीर योद्धा ठाकुर साहेब रामबक्श सिंह चौहान अलवर रियासत में प्रशासक थे। उन्होंने 18वीं के अंतिम दशक में गांव में एक महलनुमा हवेली का निर्माण करवाया था, जिसे धौली कोटडी के नाम से जाना जाता है, जहां से वे कांटी 45 के राजस्व संग्रहण व प्रशासनिक देख-रेख का कार्य करते थे। उन्होंने अलवर के बाला किले के प्रसिद्ध चांदपोल दरवाजे पर घोड़े पर चढ़कर थपकी लगाई थी। 
विज्ञापन


आज भी गांवों में होती हैं चर्चाएं
झज्जर रियासत के दौरान ठाकुर साहेब हुकम सिंह चौहान अपनी बुर्जो वाली कोटडी के समीप में स्थित कचेहरी (कोर्ट) में न्यायपालिका से जुड़े केसों का निपटारा करते थे। नाभा रियासत के दौरान यह गांव परगना तथा एक कस्बे के तौर पर विकसित था। यहां बड़ा बाजार होता था तथा उस समय अटेली का कोई अस्तित्व नहीं था। इस गांव के ठाकुर मोहर सिंह चौहान नाभा रियासत में जिलाधीश (नाजम) थे। उस समय न्यायपालिका, कार्यपालिका व राजस्व विभाग को मिलाकर एक ही जिला स्तर का प्रशासनिक विभाग होता था। उनके साहसिक, निष्पक्ष व न्यायसंगत फैसलों की आज भी गांव में चर्चाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे
पूर्व में इस क्षेत्र को ‘राठ’ के नाम से जाना जाता था, जिसके बारे में एक कहावत मशहूर थी कि ‘काठ नवे पर, राठ नवे ना’। गांव के शहीद ठाकुर दलेल सिंह चौहान, अपने अनेक साथियों के साथ नसीबपुर के ऐतिहासिक मैदान में सन् 1857 की क्रांति में रेवाड़ी (रामपुरा) के राजा राव तुलाराम जी के नेतृत्व में श्योबक्श राय, राव किशन गोपाल, राव कृष्ण सिंह, राव रामलाल, मोहम्मद आजिम, समद खां आदि स्वतंत्रता सेनानियों के साथ, अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी शहादत के प्रतीक के तौर पर गांव में एक छतरी व चबूतरा निर्मित है। 

अपने पदों को ताक पर रख आजादी की गतिविधियों में हिस्सा लिया
आजादी के आंदोलनों के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं जैसे- डॉ. डी.के बरूआ (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस), शोभाराम (पूर्व सीएम, मत्स्य संघ), सेठ दामोदर स्वरूप, जय नारायण व्यास (पूर्व संविधान सभा के सदस्य), बृष भान (पूर्व सीएम पेप्सू) आदि का अक्सर गांव में आगमन होता था। उनकी रैलियों और नुक्कड़ सभाओं में लोग बढ-चढक़र हिस्सा लेते थे। उनके विचारों से प्रभावित होकर, गांव के ठाकुर रामस्वरूप सिंह नम्बरदार व ठाकुर रघुबीर सिंह नम्बरदार ने अपने नम्बरदारी के पदों की परवाह न करते हुए, कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन कर जीवन पर्यन्त स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया। इनके अतिरिक्त अनेक गुमनाम लोगों ने अपने पदों को ताक पर रखकर आजादी की गतिविधियों में हिस्सा लिया।


कांटी से छीन ली थी चौघराहट
यहां के लोगों ने आजादी मिलने तक स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने का सिलसिला जारी रखा। पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह व बृष भान (पूर्व सीएम, पेप्सू) के प्रजा मंडल आंदोलन में कांटी के पंडित सूर्य देव, डॉ. उमराव सिंह, मास्टर श्याम मनोहर शर्मा, रामेश्वर सिंह, मास्टर रामजी लाल टेलर, बाबू राम (रि. स्टेशन मास्टर), कमला देवी आदि लोगों ने शामिल होकर आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांव के सिपाही ज्ञानचंद यादव व जगमाल सिंह चौहान 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान चुशूल घाटी (रेजांगला) में देश के लिए शहीद हुए। देश की आजादी के आंदोलनों व गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के कारण, अंग्रेजों द्वारा कांटी से चौधराहट छीन ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed