{"_id":"6993685af5bc2e6a730faa9c","slug":"free-cervical-cancer-vaccination-for-adolescent-girls-narnol-news-c-196-1-nnl1004-136189-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: किशोरियों को मुफ्त लगेगा सर्वाइकल कैंसर का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: किशोरियों को मुफ्त लगेगा सर्वाइकल कैंसर का टीका
विज्ञापन
फोटो नंबर-08नारनौल का नागरिक अस्पताल।
नारनौल। जिले में अब 14 से 15 वर्ष के बीच की करीब दस हजार किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए मुफ्त वैक्सीन लगाई जाएगी। इसको लेकर एसएमओ, एमओ सहित एएनएम को ट्रैनिंग दी जा चुकी है।
वहीं, वैक्सीनेशन से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड डिजिटल सुरक्षित रखने के लिए इसे यू-विन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी का नाम, आयु, टीकाकरण की तिथि और डोज की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी।
इससे भविष्य में दूसरी डोज या किसी अन्य स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता के समय रिकॉर्ड आसानी से देखा जा सकेगा। विभाग का मानना है कि डिजिटल रिकॉर्ड से पारदर्शिता में सुधार होगा।
विज्ञापन
अभियान को सफल बनाने के लिए एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण में वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण, सही तरीके से लगाने, संभावित दुष्प्रभावों की पहचान और अभिभावकों को जागरूक करने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।