फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fraudsters prey on victims by gaining their trust: SP

भरोसे में लेकर शिकार बनाते हैं ठग : एसपी

Thu, 20 Aug 2026 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Fraudsters prey on victims by gaining their trust: SP
रेवाड़ी। साइबर अपराधी आसान और तुरंत लोन का लालच देकर फर्जी ऐप के जरिए ठगी और ब्लैकमेल कर रहे हैं। ठग सोशल मीडिया विज्ञापन, व्हाट्सएप संदेश, एसएमएस और संदिग्ध लिंक से फर्जी लोन ऐप डाउनलोड करवाते हैं। ऐप इंस्टॉल करने के बाद कांटेक्ट सूची, फोटो, कैमरा, माइक्रोफोन और लोकेशन की अनुमति मांगी जाती है। लोग लोन के लालच में अनुमति दे देते हैं और निजी जानकारी अपराधियों तक पहुंच जाती है। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि ठग पहले छोटी राशि देकर भरोसा जीतते हैं। बाद में भारी ब्याज और शुल्क के नाम पर भुगतान का दबाव बनाते हैं। रकम न देने पर परिचितों को फोन करने और निजी तस्वीरों के दुरुपयोग की धमकी देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed