फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fraud of Rs 9 lakh in the name of admission, case registered

दाखिले के नाम पर 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

Wed, 29 Jun 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 9 lakh in the name of admission, case registered
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर में एनआरआई कोर्ट में दाखिला कराने के नाम पर 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए व्यक्ति ने एएसपी को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ निवासी कर्ण कपूर ने बताया कि उसकी पुत्री गिरिशा कपूर को राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) के एनआरआई कोर्ट में दाखिला कराने के नाम पर प्रणव मिश्रा द्वारा उसके साथ 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि बेटी द्वारा वर्ष 2020 को क्लैट की परीक्षा दी थी जिसका परिणाम चार अक्तूबर को परिणाम आया था। अच्छा रैंक न आने पर उसने प्रणव मिश्रा से राय मांगी तो उन्होंने एनएलयू जोधपुर में एनआरआई कोर्ट में दाखिला कराने की बात कही। बेटी के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए झांसे में आ गया। उसके बाद अपनी पत्नी सीमा कपूर के बैंक एकाउंट से 5 अक्तूबर 2020 को 50 हजार रुपये योनो ऐप के माध्यम से तथा 7.50 लाख रुपये प्रणव मिश्रा के एकाउंट में डाले। इसके बाद विभिन्न माध्यमों से आरोपी द्वारा उसे झांसे में लेकर 899998 रुपये डलवा लिये। पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी को प्रवेश नहीं मिलने पर रुपये की मांग की गई तो आरोपी धमकी देने लगा। पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed