फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four students of the same school, eight-year-old girl, 52 infected including elderly

जिले में 52 नए कोरोना संक्रमित केस आए, 346 एक्टिव केस

Wed, 21 Apr 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Four students of the same school, eight-year-old girl, 52 infected including elderly
जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। मंगलवार 52 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। कोरोना की चपेट में छात्र समेत अन्य लोग आ रहे हैं। इसमें एक स्कूल के चार छात्र, आठ साल की बच्ची व बुजुर्ग समेत अन्य शामिल हैं। कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7094 हो गई है। मंगलवार को 16 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए। 6726 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 346 केस अभी भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक 22 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 346 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 20 अप्रैल तक 158552 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 93411 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 186089 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 2233 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। हेल्थ विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सीहमा में एक ही स्कूल के चार बच्चे कोरोना मरीज मिले हैं। इसका पहले सैंपल लिया गया था। कनीना में आठ साल की बच्ची संक्रमित मिली है। मंगलवार केे 52 मरीजों में 15 संक्रमित आठ से 17 साल के हैं। वहीं दूसरी ओर नारनौल के बाजारों में लोग मास्क और सामाजिक दूरी को लेकर गंभीर नहीं हैं। सब्जीमंडी समेत बाजारों में दुकानदार भी मास्क नहीं लगा रहे हैं। जबकि, शादी-समारोहों को लेकर बाजार में काफी भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की सूची:-सतनाली-4,सुरेहती जाखल-1,सिसोठ-3, महरमपुर-1,दुलोठ अहीर-1,अटेली मंडी-1, कनीना-3,दौखेरा-1,कारिया-1,सीहमा-2,नानगवास-2, तिगरा-1,देवीलाल कॉलोनी महेंद्रगढ़-1,गोमली-1,सुरजनवास-1,झूक-1,बवानियां-2,खेड़ा-1,धनौंदा-2,बुचावास-1, छाजुपुरम महेंद्रगढ़-1,नांगल माला-1,तलवाना-1,गोशाला रोड महेंद्रगढ़-2,कृष्णा कॉलोनी महेंद्रगढ़-2,कोटिया-1,पोता-1,ककराला-1,आजमनगर-2,कोरियावास-1, निजामपुर रोड नारनौल-1,भांडोर निची-1,कांवी-1,पाथेड़ा-1,नारनौल रेवेन्यू कॉलोनी-1, बस स्टैंड महेंद्रगढ़-1,बेगपुर-1,शिव कॉलोनी महेंद्रगढ़-1,
विज्ञापन
विज्ञापन

117003 लाभार्थियों को लग चुका है कोरोना का टीका
नारनौल। जिले में अब तक 117003 लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इसमें कोरोना वैक्सीन का पहला टीका 107942 व दूसरा टीका 9061 लाभार्थियों को लगाया जा चुका है।

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 60 साल से ऊपर आयु वाले 68011, 45 से 59 साल के 32839, स्वास्थ्य कर्मचारियों को 4536 व फ्रंटलाइन वर्कर्स 2556 को पहला टीका लगाया गया है। इसी तरह दूसरा टीका 9061 में से स्वास्थ्य कर्मचारियों को 3279 व फ्रंटलाइन वकर्र को 1778 के अलावा 60 साल से ऊपर 3833 और 45 से 59 साल के 171 लाभार्थियों को दूसरा टीका लगाया जा चुका है। डॉ. अशोक ने 45 साल से ऊपर आयु वाले लाभार्थियों से अनुरोध किया हैं कि वे 30 अप्रैल से पहले कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं क्योंकि एक मई से 18 साल से ऊपर आयु वाले लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed