फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   four policemen attack arrest

पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Apr 2020 10:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
four policemen attack arrest
महेंद्रगढ़ थाने में खड़ी पिकअप। - फोटो : Narnol
शराब तस्करी की सूचना पर मेघनवास चौक पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने के चार आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हमले में प्रयोग की गई दो गाड़ियों को भी कब्जे में लिया है। बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कनीना थाना में तैनात सिपाही आकाशदीप ने बताया कि वह अपने साथी पंकज के साथ ड्यूटी पर थे। प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के चलते शराब बिक्री पर रोक लगाई है। 5 अप्रैल को उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग गांव भोजावास, दौंगडा अहीर में शराब बेच रहे हैं। जिस पर हम निजी गाड़ी में सवार होकर करीब 6 बजे मेघनवास चौक पर पहुंचे। शराब के ठेके के बाहर एक व्यक्ति खड़ा था। जो ग्राहक आने पर ठेके का ताला खोलकर शराब बेच रहा था। सिपाही आकाशदीप ने बताया कि उन्होंने नकली ग्राहक बनकर शराब की बोतल
विज्ञापन

मांगी। वह व्यक्ति ठेके का ताला खोलकर अंदर चला गया। जब वह शराब की बोतल ले कर बाहर आया तो हमने अपना परिचय दिया। पहचान पत्र दिखाया। जिस पर आरोपी धक्का देकर ठेके के अंदर चला गया। अंदर से जाली बंद कर ली । हमने भी सुरक्षा के लिए बाहर लटके हुए ताले को बाहर से बंद कर दिया। पुलिस मदद के लिए थाना में तथा सुरक्षा शाखा को फोन किया। इसी दौरान सेल्समैन ने ठेके के अंदर से फोन करके अपने ठेकेदार को बुला लिया । कुछ देर बाद एक सफेद रंग की बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी , एक सफेद रंग की बोलरो कैम्पर , एक स्विफ्ट डिजायर, एक मोटर साईकल , एक स्कूटी पर सवार होकर करीब 20-25 लोग पहुंचा। इन लोगों ने हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। ईंट व पत्थरों से मारने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाशदीप ने बताया कि पकंज ने अपनी जान बचाने के लिए अपनी आत्मरक्षा मे अपनी सरकारी पिस्टल से एक हवाई फायर किया तो उपरोक्त व्यक्तियों ने पीछे हटकर ठेके का ताला तोड़ दिया। ठेके अंदर रखी करीब 20/25 शराब की पेटियों को व सेल्समैन को निकालकर बोलरो के जरिए वहां से निकाल दिया। महेंद्रगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी अंकित, दीपक, प्रवीण, अरूण को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से एक कैंपर गाड़ी, एक बोलेरो गाड़ी को बरामद किया है। बोलेरो को क्रेन के जरिए थाने लाया गया।

इस मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। दो वाहनों को भी कब्जे में लिया गया है।
नवल किशोर, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed