फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   four persons were given home qyarantine

पचेरी से पहुंचे चार व्यक्तियों को किया होम क्वारंटीन

Sat, 18 Apr 2020 10:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
four persons were given home qyarantine
पचेरी राजस्थान से आए लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करती टीम। - फोटो : Narnol
पचेरी (राजस्थान) से चार व्यक्ति मोहल्ला जमालपुर में शनिवार को पहुंचे। इसकी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची और जांच किया। चारों की स्वास्थ्य रिपोर्ट सही मिली है। इसके बाद विभाग ने नोटिस जारी कर चारों को 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने को कहा है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना हेल्पलाइन पर शनिवार को सूचना मिली थी कि चार लोग मोहल्ला जमालपुर में बाहर से आए हैं। इसके बाद वह टीम ने साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस पहले से मौजूद थी। टीम ने चारों के बारे में जानकारी ली और थर्मल स्कैनिंग की। डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि चारों की तबीयत ठीक है। उन्होंने एहतियात के रूप में 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का नोटिस दिया गया है। उन्होंने बताया कि चारों राजस्थान के पचेरी में मजदूरी का कार्य करते थे। काम बंद होने के बाद चारों पैदल नारनौल में अपने रिश्तेदार पास आ गए। इसके बाद पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। बता दें कि राजस्थान में झुंझुनू में कोराना वायरस के मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में राजस्थान से आने वालों पर लोग विशेष सतर्कता बरत रहा है। शहर में भी लोग ठीकरी पहरा लगाकर बाहर से आने वालों पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed