{"_id":"620beadaeb76de1829539825","slug":"four-days-have-passed-since-the-incident-the-accused-were-not-arrested-narnol-news-rtk6385321134","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात को चार दिन का समय बीता, आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात को चार दिन का समय बीता, आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन
गांव खातौद से फायरिंग कर महिला का अपहरण करने के मामले में चार दिन बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं जबकि सोमवार को महिला को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया गया था। बता दें कि 12 फरवरी शाम को सात बजे दो गाड़ियों व दो बाइकों पर सवार होकर आए युवती के परिजनों ने युवक के घर पर हमला कर युवक की मां को घायल कर दिया था। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है लेकिन अभी तक मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गांव खातोद निवासी दीपक ने तीन माह पूर्व गांव बलाना निवासी युवती के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ही परिवारों में बैठकों का दौर चला तथा लड़की पक्ष के लोग इस कोर्ट मैरिज से नाराज चल रहे थे। गांव खातोद निवासी दीपक व बलाना निवासी युवती की 2016 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद 12 नवंबर 2021 को गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। लड़की के परिजनों व ननिहाल पक्ष के लोगों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही थी। 12 फरवरी को दो गाड़ियों एवं दो बाइकों पर सवार होकर आए एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा दीपक की मां के साथ मारपीट की थी। इस दौरान आरोपियों द्वारा दो राउंड फायर किए गए थे जो एक गोली दीपक की मां के पैर में लगी थी।
एसपी चंद्रमोहन के आदेशों पर मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपी शीघ्र ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।
-रामनाथ, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
एसपी चंद्रमोहन के आदेशों पर मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपी शीघ्र ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
-रामनाथ, सदर थाना प्रभारी।