{"_id":"67a9eaa225f22d5ed20d3dcb","slug":"four-candidates-filed-nomination-for-the-post-of-pradhan-on-the-first-day-narnol-news-c-196-1-mgh1001-121223-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पहले दिन प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पहले दिन प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन
विज्ञापन
फोटो नंबर-05बार एसोसिएशन चुनाव में प्रधान पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करते यशवंत यादव।
नारनौल।
जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 28 फरवरी को होगा। इसके लिए 10 फरवरी से नामांकन प्रकिया शुरू हो गई है।
पहले दिन प्रधान पद के लिए अनिल शर्मा बवानिया, संतोख सिंह यादव, यशवंत सिंह यादव और नरेंद्र सिंह यादव ने नामांकन दाखिल करवाया। सचिव पद के लिए हरेंद्र यादव, प्रदीप कुमार, हेमंत कृष्ण भारद्वाज और खजांची के शुगन सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इसके साथ सहसचिव के लिए चंद्रदेव ने, ऑडिटर के लिए कार्तिक यादव और लाइब्रेरियन के लिए प्रमिंद्र यादव ने नामांकन किया।
जिला बार एसोसिएशन के लिए प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, लाइब्रेरियन व ऑडिटर के लिए बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा के निर्देश पर 28 फरवरी को चुनाव होंगे।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट करण सिंह यादव ने बताया कि इसके लिए 10 व 11 फरवरी को इन पदों के लिए दस से चार बजे तक नामांकन किए जाएंगे। 12 फरवरी को दो बजे नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 13 फरवरी को दो बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। 28 फरवरी को नौ से चार बजे तक मतदान किया जाएगा। चार बजे बाद मतपत्रों की गिनती शुरू होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। नामांकन के लिए 1100 रुपये की फीस फार्म के 100 रुपये निर्धारित किए गए हैं।