फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four accused arrested in two incidents of theft

पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी के मामलों में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 20 Aug 2022 09:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in two incidents of theft
नारनौल। शहर थाना पुलिस की टीम ने चोरी की अलग-अलग वारदातों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी निवासी धोबी जोहड़, सलमान उर्फ सल्लू निवासी धोबी जोहड़, अन्ना निवासी धोबी जोहड़ नारनौल और अभिषेक मोहल्ला माली टिब्बा नारनौल के रूप में हुई है। अ
विज्ञापन

ारोपियों ने शहर नारनौल क्षेत्र में घर में घुसकर सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अमन निवासी महाराणा प्रताप नगर नारनौल ने शहर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से बाहर गई हुई थी, घर पर कोई भी नहीं था। जब वह वापिस आई तो देखा की घर का दरवाजा खुला था और अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। शिकायतकर्ता ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी सन्नी को गिरफ्तार किया है। वहीं अमृतधारा कॉलोनी में हुई चोरी मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दूसरे मामले में सुमन निवासी अमृतधारा कॉलोनी नारनौल ने थाना शहर नारनौल में शिकायत देते हुए बताया कि वह अपने पैतृक मकान गई हुई थी। पड़ोसी द्वारा फोन पर सूचना दी की कैमरा की तार कटी हुई है और घर की लाइट जल रही है। इस पर जब वह घर आई तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और घर से सामान चोरी हो गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले सलमान उर्फ सल्लू निवासी धोबी जोहड़, अन्ना निवासी धोबी जोहड़ नारनौल और अभिषेक मोहल्ला माली टिब्बा नारनौल को गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed