{"_id":"6178422aaf0c5008687c8733","slug":"four-accused-arrested-in-truck-robbery-case-taken-on-remand-narnol-news-rtk628187224","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक लूट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक लूट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लिया
विज्ञापन
पकड़े गये ट्रक लूट मामले के आरोपी।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। धानौता के पास से ट्रक लूट मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें मंगलवार को नारनौल अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि 24 अक्तूबर को अलवर के मोहल्ला बागड़ निवासी मोहनलाल ने सदर थाना पुलिस में ट्रक लूटने की शिकायत दी थी। इसमें पीड़ित मोहनलाल ने बताया कि उसने हेमंत को अपने ट्रक पर बतौर चालक रखा हुआ है। उसे सूचना मिली कि धानौता के पास ट्रक चालक के पास से ट्रक छीन लिया गया है और चालक को बांधकर निजामपुर के पास डाल दिया और 4 अज्ञात लोग ट्रक को लूट ले गए।
शिकायतकर्ता ने ट्रक चालक हेमंत पर ही शक जाहिर किया था। इस पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। मामले की गहनता से जांच करते हुए पुलिस ने पता लगाया कि नीम का थाना निवासी ट्रक चालक हेमंत ने ही ट्रक को गायब किया था। चालक ने अपने साथी यादराम निवासी टोरडा गुजरान प्रगटपुरा जयपुर के साथ मिलकर ट्रक को लूटकर बेचने को योजना बनाई थी। इसके बाद आरोपियों ने ट्रक को बेचने के लिए नीरज और मुकेश को भी अपने साथ शामिल किया। आरोपी हेमंत और यादराम ने धानौता के पास योजना के अनुसार वारदात को अंजाम दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक सहित 3 अन्य आरोपियों को जयपुर से पकड़कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान हेमंत निवासी नीमका थाना, यादराम निवासी प्रगटपुरा, मुकेश निवासी झोटवाड़ा और नीरज निवासी महमदपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ट्रक बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों से घटना को अंजाम देने में प्रयोग की हुई गाड़ी भी जब्त कर ली है।