फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four accused arrested for selling liquor illegally

अवैध रूप से शराब बेचने के चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Jan 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for selling liquor illegally
अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान आशीष निवासी बसई, पूर्ण सिंह निवासी रिवासा, सोनू उर्फ कृष्ण निवासी मेघनवास और अजय निवासी मेघनवास के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि जिले में अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिला पुलिस ने वीरवार को महेंद्रगढ़ क्षेत्र से अवैध रूप से शराब बेचने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी आशीष से 9 पेटी बीयर कैन, 7 बोतल बीयर, 10 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। जबकि आरोपी पूर्ण सिंह से 29 पव्वे देसी शराब, आरोपी सोनू से 11 बोतल देसी शराब और आरोपी अजय से 11 बोतल देसी शराब की बरामद की है। पुलिस की टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग अलग जगहों पर छापा मारकर आरोपियों को मौके से शराब सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed