{"_id":"65df7ac966ace7c75902523b","slug":"foundation-level-2-examination-in-the-district-today-narnol-news-c-196-1-sroh1013-109834-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिले में बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिले में बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा आज
Wed, 28 Feb 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। दो फरवरी को हुई बुनियाद लेवल-एक के परीक्षा परिणाम में जिले के 724 विद्यार्थियों ने लेवल-एक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। अब ये विद्यार्थी वीरवार को बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा देंगे।
जिले में बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा के लिए विभाग द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल एवं राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हरियाणा सरकार और विकल्प फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहे मिशन बुनियाद कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2022 में की गई थी। पूरे प्रदेश में शिक्षा विभाग द्वारा इस योजना के तहत 9वीं और 10वीं कक्षा के 5000 से अधिक विद्यार्थी 103 केंद्रों में कुल 206 कक्षा केंद्र पर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मिशन बुनियाद कक्षाओं में सभी विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा के साथ अलग-अलग प्रतियोगिता मूलक परीक्षाओं की तैयारियां भी कराई जाती है।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ रवींद्र कुमार ने बताया कि बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा में कक्षा 6, 7 एवं 8 के गणित विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें कुल 50 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होंगे। सही जवाब के 4 अंक मिलेंगे और गलत जवाब देने पर 1 नंबर काटा जाएगा।
विज्ञापन
प्रवेश पत्र साथ लेकर आए विद्यार्थी
सभी परीक्षार्थी विकल्प संस्थान द्वारा जारी किए गए प्रवेश पत्र साथ लेकर आए। विद्यार्थी परीक्षा आरंभ होने से 60 मिनट पहले अर्थात 11:30 बजे अपना स्थान ग्रहण करे। परीक्षा दोपहर 12:30 से 02:30 बजे तक होगी। कोई विद्यार्थी परीक्षा केंद्र में देर से पहुंचता है तो उसे अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। परीक्षा ओएमआर शीट पर आधारित रहेगी।
बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा में जिले के 724 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जोकि वीरवार को बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा देंगे। इसके लिए सभी विद्यालय मुखियाओं को उनके विद्यालय से लेवल-एक में चयनित विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड डाउनलोड करवाकर निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया है।
-- सुनील दत्त यादव, जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल।