फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   For the convenience of passengers, additional buses were operated on long routes

Mahendragarh-Narnaul News: यात्रियों की सुविधा के लिए लंबे रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया

Mon, 04 Nov 2024 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
For the convenience of passengers, additional buses were operated on long routes
नारनौल। क्षेत्र में रविवार को भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भैया दूज के अवसर पर बस स्टैंड पर अधिक संख्या में यात्रियों का आवागमन रहा। विशेष तौर पर महिला यात्रियों की भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही। यात्रियों की सुविधा के लिए छोटे रूट पर बसों के फेरों की संख्या को बढ़ाया गया। वहीं लंबे रूट पर कुछ अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। अधिक संख्या में यात्रियों के आवागमन के बाद भी बसों का संचालन सुचारू रूप से जारी रहा।
विज्ञापन




चंडीगढ़, दिल्ली, गुरूग्राम व जयुपर जैसे सभी लंबे रूट पर एक एक अतिरिक्त बस का संचालन किया गया। वहीं रेवाड़ी महेंद्रगढ़, कोटपूतली, बहरोड़, सिंघाणा जैसे छोटे रूट पर बसों के फेरों को दोगुना किया गया, ताकि लोगों को बसों की कमी के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े। लंबे रूट और छोटे रूट दोनों पर टिकट काउंटर से सीट नंबर सहित टिकट दी गई ताकि यात्रियों को सीट के अभाव में खड़े होकर सफर न करना पड़े। लेकिन परमिट वाली बसों के परिचालक द्वारा शहर से कुछ किमी दूर के गांवों की सवारियों को नहीं बैठाने के कारण कुछ यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन








रक्षाबंधन की तरह भैया दूज पर भी होना चाहिए किराया माफ


भैया दूज के अवसर पर महिला यात्रियों का आवागमन सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहा। महिला यात्रियों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि रक्षा बंधन की तरह ही महिलाएं भैया दूज पर भी अपने भाई को तिलक करने के लिए अपने ससुराल से मायके जाती हैं। इसलिए भैया दूज के अवसर पर भी महिला यात्रियों के लिए बसों का किराया माफ किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



भैया दूज के अवसर पर हमारा प्रयास रहा कि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए लंबे रूट पर अतिरिक्त बसों को चलाया गया। वहीं छोटे रूट पर बसों के फेरों की संख्या को दोगुना कर दिया गया।



राजेश कुमार, बस अड्डा इंचार्ज, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed