फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   For not paying the fees, the school manager and the principal kicked the student and beat him with sticks.

फीस नहीं भरने पर स्कूल प्रबंधक और प्राचार्य ने छात्र को लात घुसे और डंडों से पीटा

Tue, 20 Sep 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
For not paying the fees, the school manager and the principal kicked the student and beat him with sticks.
अध्यापक की पिटाई से छात्र के शरीर पर बने घाव। - फोटो : Narnol
नारनौल। गांव चिंडालिया स्थित एक निजी स्कूल के प्रबंधक, प्राचार्य समेत तीन लोगों ने मंगलवार को फीस नहीं भरने पर 12वीं के छात्र को लात, घूसों और डंडों से पीटा। शिकायत पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। परिजन छात्र को नागरिक अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार देकर उसे छुट्टी दे दी गई। पीड़ित छात्र ने पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज कराया है।
विज्ञापन

12वीं कला संकाय के छात्र बबीत स्वामी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ढाणी अकबरपुर, लोहारू (भिवानी) का निवासी है। इस वर्ष वह नांगल काठा अपने मामा के यहां पढ़ने आया हुआ है। उसने बताया कि वह निजी स्कूल में कक्षा 12वीं कला संकाय में पढ़ता है। मंगलवार को वह निर्धारित समय पर स्कूल पहुंच गया था। प्रार्थना सभा में स्कूल प्रबंधक, अन्य स्कूल प्रबंधक तथा प्राचार्य ने उससे फीस के बारे में पूछा था। उसने बताया था कि उसके मामा एक या दो दिन में फीस भर देंगे। इसके बाद भी तीनों ने लात घूसों तथा डंडों से उसकी पिटाई की। साथ ही गाली गलौज किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों ने छात्र को नागरिक अस्पताल भर्ती करवाया जहां पर प्राथमिक उपचार देकर उसको छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed