{"_id":"690b9d5e576f891efc08f657","slug":"footwear-business-increases-due-to-wedding-season-enthusiasm-among-traders-narnol-news-c-203-1-sroh1011-121444-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शादी के सीजन से बढ़ा फुटवियर का कारोबार, व्यापारियों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शादी के सीजन से बढ़ा फुटवियर का कारोबार, व्यापारियों में उत्साह
Thu, 06 Nov 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:75- रतनलाल खेड़ीवाला---संवाद
- फोटो : भेटुआ उच्च प्राथमिक स्कूल परिसर मेंं निर्माणाधीन मॉडल स्कूल ।
महेंद्रगढ़। शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही फुटवियर बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। शहर की प्रमुख जूता दुकानों पर सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है।
शादी-विवाह में पहनने के लिए नए जूते खरीदने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। इस सीजन में बिक्री में करीब 40 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जूता दुकानदारों के अनुसार प्रतिदिन सैकड़ों ग्राहक शादी व रिसेप्शन जैसे कार्यक्रमों के लिए जूते खरीदने पहुंच रहे हैं।
पुरुषों के लिए ब्लैक, ब्राउन लेदर शूज के जूते सबसे अधिक पसंद कर रहे है जबकि युवाओं में पार्टी वियर जूतों की मांग अधिक है। वहीं महिलाओं में हाईहील सैंडल और गोल्डन, सिल्वर कलर के फुटवियर व फैंसी चप्पल की बिक्री में भी तेजी आई है।
विज्ञापन
कारोबारियों का कहना है कि आने वाले कुछ हफ्तों तक विवाह सीजन के चलते यही रफ्तार बनी रहने की उम्मीद है। इससे फुटवियर व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। शादी सीजन में जूतों की बढ़ी बिक्री ने न केवल व्यापार को बढ़ावा दिया है बल्कि स्थानीय बाजार में आर्थिक गतिविधियों को भी गति दी है।
-- -- -- -- -- -
इन दिनों प्रतिदिन शहर में औसतन 250 से 300 जोड़ी जूतों की बिक्री हो रही है। छोटी दुकानों में भी 15 से 20 हजार रुपये की दैनिक बिक्री दर्ज की जा रही है जबकि बड़ी दुकानों में यह आंकड़ा 80 हजार से तक पहुंच रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कारोबार में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी जा रही है।- रतनलाल खेड़ी वाला, दुकानदार
-- -- -- -- --
शादी के सीजन के चलते ग्राहकों की भीड़ बढ़ी है। लोग अब सस्ते के बजाय ब्रांडेड और टिकाऊ फुटवियर को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं युवाओं में स्टाइलिश डिजाइन वाले जूतों की डिमांड अधिक है। दुकानदारों ने बताया कि ग्राहकों के अलावा आसपास के गांवों से भी लोग जूते खरीदने आ रहे हैं, जिससे बाजार में रौनक बनी हुई है।
-- - संजीव, दुकानदार