फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Foot march in the city for district headquarters, including tractor

जिला मुख्यालय के लिए शहर में निकाला पैदल मार्च, ट्रैक्टर भी शामिल

Fri, 12 Feb 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Foot march in the city for district headquarters, including tractor
जिला मुख्यालय को लेकर भगवान परशुराम चौक पर पैदल मार्च निकालते सामाजिक संगठन के लोग व अधिवक्ता। ? - फोटो : Narnol
जिला मुख्यालय की मांग को लेकर सरताज जनसेवा ग्रुप तथा अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च का नेतृत्व कुलदीप यादव ने किया। इस मार्च में कुछ ट्रैक्टर भी शामिल रहे। पैदल मार्च करने वाले नारेबाजी करते हुए न्यायिक परिसर में चल रहे धरनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के लिए निकाला गया पैदल मार्च मसानी चौक से शुरू हुआ। हाथों में तख्ती, फ्लैक्स लेकर इन लोगों ने प्रदर्शन किया। मसानी चौक से बालाजी चौक, सब्जी मंडी, परशुराम चौक, कॉलेज रोड होते हुए न्यायिक परिसर पहुंचे। यहां धरने को संबोधित करते हुए एडवोकेट शैलेंद्र सिंह ने कहा कुछ राजनीतिक लोग इस धरने को खत्म करने का षड्यंत्र कर रहे हैं, हम आंदोलन को जिंदा रखेंगे। एडवोकेट शमशेर सिंह ने कहा जिला मुख्यालय के लिए हमें आंदोलन को चलाना होगा। नारनौल के अधिवक्ता हमें किसी स्तर पर कमजोर न मानें। डॉ. शोभा यादव ने कहा कुछ लोग नारनौल-महेंद्रगढ़ के लोगों को आपस में लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं।हमें लड़ने की बजाए अपने हक के लिए आवाज उठानी चाहिए।
विज्ञापन

सरताज जनसेवा ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव ने कहा जिला मुख्यालय हमारी मांग नहीं, बल्कि हमारा अधिकार है। मुख्यालय की लड़ाई में हम मिलकर लड़ेंगे। जिला मुख्यालय के लिए उन्होंने पहले भी 62 दिन तक धरना दिया था। सरकार के प्रतिनिधियों ने झूठ बोलकर आंदोलन को तोड़ने का काम किया। सरकार के सौतेले व्यवहार के कारण आज न्याय दिलाने वाले अधिवक्ता वर्ग को धरने पर बैठना पड़ रहा है। सरकार ने समाधान नहीं किया तो आने वाले विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री का घेराव करने ट्रैक्टरों के साथ जाएंगे। इस मौके पर जिम्मी चौधरी, धर्मपाल नंबरदार, रामनिवास पाटौदा, विष्णु तंवर, विनोद पाली, छात्रा आरती राजपूत, बीएस शेखावत, संजय रिवासा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल सीएम से मिलने के लिए गुरुग्राम गया है। उनके आने के बाद शनिवार को बार एसोसिएशन की मीटिंग होगी। मीटिंग में फैसला लेकर आगे की रणनीति का एलान करेंगे।
किरोड़ीलाल यादव, अध्यक्ष , धरना संघर्ष समिति ,महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed