{"_id":"645a9a495267d381460b94b4","slug":"food-safety-department-team-raided-the-bakery-sent-samples-for-investigation-narnol-news-c-17-1-148345-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बेकरी पर छापामारा, सैंपल जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बेकरी पर छापामारा, सैंपल जांच के लिए भेजे
Wed, 10 May 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 10 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
नारनौल में खाद्य सामग्री का सैंपल लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
नारनौल। खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने मंगलवार को शहर की बेकरी पर छापामार कार्रवाई की। इसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी की अगुवाई में टीम ने बेकरी पर बेचे जा रहे टोमेटो सॉस की बोतलों के सैंपल लिए। बताया जा रहा है कि उक्त टोमेटो सॉस की क्वालिटी घटिया होने की शिकायतें खाद्य सुरक्षा अधिकारी को मिल रही थी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर दीपक चौधरी ने बताया कि नारनौल के मोहल्ला नलापुर में बीरबल के छत्ते के पास अशोका बेकरी से नकली व हलकी क्वालिटी के टोमेटो सॉस बेचने की शिकायत उन्हें मिल रही थी। इस आधार पर उन्होंने बेकरी में छापामार कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि जिला में नकली टोमेटो सॉस की मिल रही शिकायतों के आधार पर गत दिनों कनीना में 250 बोतलें नकली टमाटर सॉस की बरामद की थी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लगातार छापामारी कार्रवाई की जाएगी। विभाग पूरी तरह से सतर्क है। यदि किसी को लगता है कि संबंधित सामान गलत बिक रहा है तो उसकी सूचना दी जा सकती है और तुरंत उस पर कार्रवाइ की जाएगी।
लाखों रुपये लगाया गया है जुर्माना
उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा हाल ही में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सही नहीं मिलने पर लाखों रुपए जुर्माना किया गया है। इसमें 2.25 लाख रुपये का जुर्माना नारनौल में मनीष बंसल राकेश बंसल फार्म पर लगाया गया। इसी प्रकार से 50 हजार रुपये का जुर्माना जोधपुर स्वीट्स कनीना, 50 हजार रुपये का जुर्माना बीकानेर स्वीट्स अटेली, 15 हजार का जुर्माना ओल्ड राव नारनौल, 5 हजार का जुर्माना तुलसी पनीर नारनौल और 20 हजार का जुर्माना जेपी स्वीट्स कनीना पर किया गया है।