फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fluctuations in gold and silver prices are causing problems for bullion traders and customers.

Mahendragarh-Narnaul News: सोने व चांदी के दामों में उतार चढ़ाव से सर्राफा व्यापारी व ग्राहक परेशान

Sat, 31 Jan 2026 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Fluctuations in gold and silver prices are causing problems for bullion traders and customers.
फोटो नंबर-24जयप्रकाश अग्रवाल। सर्राफा व्यापारी
नारनौल। सोने और चांदी के दामों में रोजाना हो रहे उतार-चढ़ाव से शहर के सर्राफा व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही गतिविधियों और देशों के बीच तनाव का सीधा असर कीमती धातुओं के दामों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

सर्राफा दुकानदारों के अनुसार बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहक दुकानों तक तो पहुंच रहे हैं लेकिन वास्तविक खरीदारी बहुत कम हो रही है। लोग केवल डिजाइन देखने या भाव पूछने तक सीमित रह गए हैं। दामों में रोजाना बदलाव होने से व्यापारियों ने भी नया स्टॉक मंगवाना कम कर दिया है क्योंकि उन्हें नुकसान की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि विवाह सीजन शुरू हो जाने के कारण आमतौर पर आभूषणों की मांग बढ़ जाती है लेकिन इस बार ऊंचे दामों के चलते खरीदारों का रुझान कमजोर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान स्थिति में अधिकतर ग्राहक नया सामान खरीदने के बजाय पुराना सोना-चांदी बदलकर नया आभूषण बनवाने को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे बाजार में नकद बिक्री पर भी असर पड़ रहा है।
दामों की बात करें तो वीरवार को सोने का भाव करीब 1.86 लाख रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 4.10 लाख रुपये प्रति किलो रहा। शुक्रवार को सोना घटकर लगभग 1.78 लाख प्रति दस ग्राम तथा चांदी 3.60 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई।
वहीं शनिवार को सोने में और गिरावट दर्ज की गई जिसे लेकर सोना 1.64 लाख प्रति दस ग्राम व चांदी 3.64 लाख प्रति किलो रही। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि कीमतों में इस तरह का लगातार उतार-चढ़ाव न केवल दुकानदारों बल्कि ग्राहकों के लिए भी परेशानी का कारण बन गया है।
बाक्स-

शादियों का सीजन नजदीक होने के बाद भी खरीदारी वैसी नहीं हो रही जैसी होनी चाहिए। सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही गतिविधियों के कारण ही हो रहा है।-जयप्रकाश अग्रवाल, सर्राफा व्यापारी


बाक्स-
सोने-चांदी के दामों ने छोटे व्यापारियों के व्यापार को तो खत्म ही कर दिया है। अब नया सामान लाने में भय लगने लगा है। दामों में उतार-चढ़ाव के कारण ज्यादातर ग्राहक पुराना सामान लाकर बदले में नया सामान ले रहे हैं।-विक्रम सोनी, सर्राफा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed