फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Flaws found in surprise inspection, CMO reprimanded

Mahendragarh-Narnaul News: औचक निरीक्षण में मिली खामियां, सीएमओ ने लगाई फटकार

Wed, 17 Jan 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 17 Jan 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Flaws found in surprise inspection, CMO reprimanded
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल सीएमओ रमेशचंद आर्य ने मंगलवार सुबह औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी वार्डों में जाकर मरीजों से नागरिक अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं की पड़ताल की। उन्होंने प्रसव वार्ड के पास बने शौचालय की गंदगी देखकर कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आपतकालीन, लेबर रूम व सभी वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान जब सीएमओ आयुष्मान वार्ड में पहुंचे तो पर्याप्त रोशनी नहीं मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को शीघ्रता से सभी वार्डों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर का साफ सफाई रखें। यहां आने वाले लोगों व मरीजाें के लिए अस्पताल परिसर में मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। मरीजों की समय-समय पर जांच करते रहे। समय-समय पर दवाई भी देते रहे। मरीजों की दवाई अस्पताल परिसर से ही दी जा जाए। गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर खाना दिया जाए। उन्होंने कहा कि डस्टबिन का कूड़ा तुरंत प्रभाव से बाहर कूड़ेदान में डाला जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल के सभी वार्डों में पर्याप्त रोशनी के साथ-साथ सफाई का भी विशेष ध्यान रखें अन्यथा लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल में आने वाले प्रत्येक रोगी को समय-समय पर देखभाल सहित तमाम सुविधाएं प्रदान करना सभी की जिम्मेदारी है। कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपने कार्य में लापरवाही बरतता है तो उन्हें अवगत कराएं जिससे कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर एसएमओ मोनू यादव, आरएमओ डॉ. अभिषेक सैनी, डॉ. बाबूलाल, सीनियर नर्सिंग अधिकारी सुशीला, सीनियर नर्सिंग अधिकारी बिमला, सीनियर फार्मासिस्ट अधिकारी अजय ककड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed