फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Five years later, the police took out the skull from the well

पांच साल बाद पुलिस ने कुएं से निकाली खोपड़ी

Wed, 21 Apr 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Five years later, the police took out the skull from the well
महेंद्रगढ़। गांव खरकड़ा के कुएं से मंगलवार को पांच साल बाद पुलिस ने खोपड़ी निकाली है। इस खोपड़ी का पुलिस रोहतक से डीएनए टेस्ट करवाएगी। मंगलवार को मृतक के भाई ने अपने भाई की हत्या कर कुएं में डाल दिए जाने की शिकायत दी थी। मौके पर पहुंचे डीएसपी कुशल पाल ने पूरे मामले की जानकारी ली तथा कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार गांव खरकड़ा निवासी सतबीर ने शिकायत दी थी कि गांव खरकड़ा, आकोदा, आदलपुर के लगभग 21 लोगों ने उसको जान से मारने की धमकी दी है। उसने बताया कि आरोपियों ने यह बताया कि पांच वर्ष पहले जैसे उसके भाई लीलाराम को मारकर कुएं में डाल दिया था वैसे ही उसको भी मार दिया जाएगा। उसकी शिकायत के बाद मंगलवार सुबह पुलिस खरकड़ा से खुडाना कच्चे रास्ते पर स्थित कुएं पर गई। कुएं के अंदर खोपड़ी मिली जो उसने पुलिस को सौंप दी। यह खोपड़ी किसकी है, इसका पता नहीं चल पाया है। इसके लिए पुलिस डीएनए टैस्ट करवाएगी। पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है। समाचार लिखे जाने तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने तलाशी के लिए अपना रिश्तेदार भी उतारा कुएं में
पुलिस ने लोरिंश मशीन के माध्यम से अपना एक लड़का कुएं में उतरा था। इसके साथ शिकायकर्ता ने भी अपने रिश्तेदार को तलाशी के लिए नीचे उतारा। तलाशी के दौरान उन्हें ऊपर ही खोपड़ी मिल गई। इसके अलावा एक लेडीज कुर्ता, सलवार, कुर्ता पजामा, एक स्वेटर तथा मैगी का रेपर भी मिला। उन्होंने शव दबे होने के चक्कर में कुएं की कुछ खुदाई भी की लेकिन खुदाई करने पर कुछ नहीं मिला। पुलिस ने उक्त सभी चीजें अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पोस्टमार्टम फिर होगा डीएनए टेस्ट:
पुलिस ने बताया कि खोपड़ी का बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल ले जाया जाएगा। इसके बाद चिकित्सक खोपड़ी और शिकायतकर्ता के परिवार के सदस्य का सैंपल लेकर रोहतक पीजीआई भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता लग पाएगा। इस मामले में पुलिस बहुत गंभीरता से जांच कर रही है।
बाक्स:
गुमशुदगी का नहीं मामला दर्ज:
शिकायतकर्ता ने उक्त गांवों के लोगों पर हत्या कर कुएं में डालने का आरोप लगाया है। इस वारदात को पांच वर्ष का समय बीत गया है। इस दौरान परिवार के किसी सदस्य ने लीलाराम की गुमशुदगी की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं करवाई। इससे बात से पुलिस को कहीं ने कहीं झोल दिखाई दे रहा है।
13 साल की बेटी ने कथित मृतक के खिलाफ करवाया था पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज:
मिली जानकारी के अनुसार कथित मृतक लीलाराम पर उसकी ही 13 साल की बेटी ने मई 2016 में अपने पिता पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया था। उस समय उसकी बेटी आठवीं कक्षा की छात्रा थीं। उसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया था। बाद में जेल से जमानत मिलने के बाद वह घर से गायब हो गया था। उसके बाद से वह घर से गायब है जिसकी जानकारी किसी को नहीं है। मृतक नशे का आदि था तथा ट्रक ड्राइवर था। वह अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट करता था। अभी उसका परिवार उसकी बुआ के पास रहता है।

वर्जन
पुलिस ने शिकायत के बाद खरकड़ा के कुएं की तलाशी ली। इस दौरान कुएं से खोपड़ी बरामद की गई है। खोपड़ी किस की है इसका पता नहीं चल पाया है। इसके लिए पुलिस डीएनए टेस्ट करवाएगी। अभी तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई हो पाएगी।-सतीश कुमार, आकोदी पुलिस चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed