फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Five nominated for the post of Kanina Bar Association President

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना बार एसोसिएशन प्रधान पद के लिए पांच ने किया नामांकन

Tue, 18 Feb 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 18 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Five nominated for the post of Kanina Bar Association President
फोटो संख्या:64- कनीना बार एसोसिएशन चुनाव की जानकारी देते सह चुनाव अधिकारी  नवीन कौशिक --संवाद
कनीना। सोमवार को बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर नामांकनों की छंटनी की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश व सह चुनाव अधिकारी नवीन कौशिक ने बताया कि कनीना बार एसोसिएशन प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज किया था। वहीं उप प्रधान के लिए दो नामांकन दर्ज हुए गए हैं। मंगलवार को नामांकन वापसी के बाद स्थिति तय होगी। कनीना बार एसोसिएशन के प्रधान, उप प्रधान सचिव, कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव पदों के लिए चुनाव होना है। सचिव के लिए दो व सह सचिव के लिए दो नामांकन हुए हैं। जबकि कोषाध्यक्ष के लिए दो नामांकन दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए वेद प्रकाश, सतीश कुमार, मंजीत सिंह, राकेश कुमार, अखिल कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं उप प्रधान के लिए ममता यादव व संदीप कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। सचिव के लिए संदीप कुमार व सोमबीर, सह सचिव के लिए जितेंद्र कुमार और संत कुमार, कोषाध्यक्ष के लिए कुणाल, शशि कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 28 फरवरी को मतदान के उपरांत परिणाम की घोषणा किया जाएगी। प्रत्याशियों को प्रत्येक पद के लिए नामांकन सिक्योरिटी फीस के रूप में अदा करने होंगे। एसोसिएशन में वर्तमान में 158 सदस्य हैं जो मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। चुनाव अधिकारी दिनेश कुमार व नवीन कौशिक ने बताया कि प्रधान पद के लिए 10 हजार, उप प्रधान व सचिव के लिए पांच हजार, सह सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए तीन हजार रुपये रुपये नॉन रिफंडेबल फीस निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed