फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   five infected death 142 corona infected found

जिले में कोरोना संक्रमण से पांच की मौत, 142 नए संक्रमित केस आये

Fri, 21 May 2021 09:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
five infected death 142 corona infected found
जिले में शुक्रवार को 142 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। जबकि पांच लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 20582 हो गई है। शुक्रवार को 592 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 17510 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से सुधार होता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में 142 नए कोरोना वायरस संक्रमित मामले आये है। वहीं कोरोना संक्रमण के कारण सिहमा, पल, माजरा कला, बलाह कला व मेघोत हाला के एक- एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो गई। अब तक जिले में 115 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 2958 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 21 मई तक 178335 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 97507 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 240167 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 2076 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

इन गांवों में आऐ सबसे ज्यादा संक्रमित
पाथेड़ा-18, बवाना-8, देवास-7, दौंगड़ा जाट-8, मुंडिया खेड़ा-5, भगडाना-4, खोड-4, उनींदा -3, डोहर कला-3, कनीना-3, नांगल हरनाथ-3, जोनावास-2, खातीवास-2, खोजवाड़ा महेंद्रगढ़-2, नांगल सिरोही-2, सतनाली -2, बिगोपुर -2, खारीवाड़ा - 2 मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed